जगदलपुर। बस्तर जिला मुख्यालय में स्थित दलपत सागर तालाब में इन दिनों पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, म्यांमार तक में पाये जाने वाला प्रवासी परिंदा ब्लैक हेडेड आईबीस का झुुंड देखा जा सकता है, बस्तर में इसकी दो नस्लें देखी गई है। प्राणी विज्ञान विभाग के प्राध्यापक सुशील दत्ता बताते हैं कि ब्लैक हेडेड आईबीस झुंड में आते हैं, उन्होंने बताया कि दलपद सागर के अलावा तारापुर-बजावंड इलाके में 40-45 के झुंड में देखा गया है। ये पानी केपास के पेड़ों मे अपने घोसले बनाते हैं। मादा एक बार में दो से तीन अंडे ही देती है। यह परिंदा भले ही झुंड में दिखाई दे जाते हों पर वैज्ञानिक इन्हें संकटापन्न प्रजाति की लिस्ट में शामिल करते हैं।
उल्लेखनीय है कि शहर के समीप लामनी स्थित वन विभाग के पार्क में करीब तीन साल बाद संभाग का पहले पक्षी विहार का निर्माण लगभग पूर्ण हो चुका है। पक्षी विहार को मुख्यमंत्री के हाथों 26 जनवरी को उद्घाटन करने की तैयारी चल रही है। वन विभाग ने मलेशिया की तर्ज पर तैयार किए गए इस विहार इसमें करीब 20 प्रजातियों के विदेशी पक्षियों को रखने की योजना बनाई है। पक्षी विहार की लंबाई 120 मीटर, चौड़ाई 40 मीटर व ऊंचाई 15 मीटर रखी गई है। पक्षी विहार को लोहे की जालियों से ढका गया है, जिससे कि पक्षी आसानी से यहां विचरण कर सकेंगे।

More Stories
विश्व रक्तदाता दिवस 2026: सिर्फ 1 यूनिट रक्त बचा सकती है 3 जिंदगियां, जानिए रक्तदान क्यों है सबसे बड़ा महादान
NEET UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित! 21 जून को रायगढ़ के 8 केंद्रों में होगी परीक्षा, प्रशासन अलर्ट मोड पर
रायपुर दुष्कर्म केस में बड़ा खुलासा! ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली के आरोप में 2 और गिरफ्तार, जांच में चौंकाने वाले तथ्य आए सामने