मनीला. फिलीपींस में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हो गयी है जबकि आठ अन्य घायल हो गये हैं।
देश की राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन परिषद (एनडीआरआरएमसी) ने यह जानकारी दी है।
एनडीआरआरएमसी ने शनिवार को बताया कि बाढ़ से मरने वालों की संख्या 20 हो गयी है। आठ लोग घायल हुए हैं जबकि एक व्यक्ति अब भी लापता है। परिषद ने एक दिन पहले बाढ़ के कारण कम से कम 17 लोगों की मौत होने और सात अन्य के घायल होने की जानकारी दी थी। दो लोगों के लापता होने की रिपोर्ट थी।
बाढ़ के कारण कुल 1,135 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं, जिनमें से 270 पूरी तरह से नष्ट हो गए। देश के 40 से अधिक शहरों को बिजली संकट का सामना करना पड़ा है। बाढ़ से 170 से अधिक सड़कें और 44 पुल क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
आपदा प्रबंधन एजेंसी के अनुसार, कुल 127 राहत शिविर स्थापित किए गए हैं, जिनमें वर्तमान में लगभग 80,000 लोग रह रहे हैं।

More Stories
सोनमणि बोरा ने संभाला नगरीय प्रशासन विभाग का जिम्मा, शहरी विकास को मिलेगी नई रफ्तार!
किसानों के खेतों में चोरी का बड़ा खुलासा! झटका मशीन और बोरवेल केबल चुराने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
फर्जी दस्तावेज से जमीन बेचने का बड़ा खेल! पाटन पुलिस ने 2 फरार आरोपियों को दबोचा, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए