भारत में हॉकी वर्ल्ड कप का रंगारंग आगाज हो गया है। दुनिया भर की हॉकी टीमें इस वक्त भारत में हैं और प्रतिष्ठित टाइटल के लिए अपनी जोर-आजमाइश करेंगी। 40 हजार दर्शकों की मौजूदगी में ओडिशा ने शानदार अंदाज में सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम में हिन्दी फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह और अभिनेत्री दिशा पाटनी ने अपने डांस और खास अंदाज से सभी का मन मोह लिया तो वहीं K-Pop बैंड ब्लैकस्वॉन की धुन पर भी दर्शक झूमे। विश्व कप में 13 जनवरी से लेकर 29 जनवरी के बीच कुल 16 टॉप देश भाग ले रहे हैं।
ओडिशा में लगातार दूसरी बार हॉकी विश्व कप आयोजित किया जा रहा है। पिछली बार 2018 में भी भुवनेश्वर ने मेजबानी की थी और इस बार भुवनेश्वर के साथ ही राउलकेला में भी मुकाबले खेले जाएंगे। भारत में हॉकी वर्ल्ड कप के आयोजन को लेकर दिग्गज क्रिकेटरों ने भी अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं।

More Stories
विश्व रक्तदाता दिवस 2026: सिर्फ 1 यूनिट रक्त बचा सकती है 3 जिंदगियां, जानिए रक्तदान क्यों है सबसे बड़ा महादान
NEET UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित! 21 जून को रायगढ़ के 8 केंद्रों में होगी परीक्षा, प्रशासन अलर्ट मोड पर
रायपुर दुष्कर्म केस में बड़ा खुलासा! ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली के आरोप में 2 और गिरफ्तार, जांच में चौंकाने वाले तथ्य आए सामने