पाकिस्तान में चिकन से लेकर दूध तक और आटे से लेकर प्याज तक सभी के दाम आसमान छू रहे है. महंगाई की मार इस देश को चारो तरफ से घेर रही है. बढ़ते कर्ज, घटते विदेशी मुद्रा भंडार, राजनीतिक अस्थिरता और जीडीपी में भारी गिरावट से जूझ रहे पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति दिन-ब-दिन बदतर होती जा रही है. इस देश में उन कंपनियों का भी बुरा है जो भारत से संबंधित हैं. ऐसे में बड़ा सवाल ये उठता है कि आखिर पाकिस्तान के इस हालात का भारत पर कैसे पड़ेगा?
आर्थिक रूप से कमजोर पाकिस्तान में चीन की घुसपैठ बढ़ेगी और नेपाल में प्रचंड की सरकार जो प्रो चीन मानी जाती है. ऐसे में भारत के लिए पाकिस्तान, चीन और नेपाल भी बड़ी चुनौती बन सकता है.
भारत का एक और पड़ोसी अफगानिस्तान में इस वक्त नागरिकों के अधिकार के हनन करने वाली सरकार है. पाकिस्तान में तहरीक-ए-इंसाफ पाकिस्तान अगर उसकी मदद से ताकतवर हुआ तो पाकिस्तान पूरी तरह आतंकवाद के कब्जे में होगा और भारत के लिए चुनौती बन जाएगा.
ऐसे वक्त में इंफ्रास्ट्रक्चर के नाम पर कंगाल पाकिस्तान की चीन खूब मदद कर सकता है और भारत के खिलाफ रणनीति बना सकता है. चीन अपने व्यापारिक फायदे के लिए इसका इस्तेमाल भी कर सकता है.
वर्तमान में पाकिस्तान जिस स्थिति से गुजर रहा है, उसका असर यहां स्थित देशी या विदेशी दोनों कंपनियों पर पड़ रहा है. अधिकतर कंपनियां घाटे में चल रही है. पाकिस्तान की कंपनियों के बुरे हाल का असर इंडियन कंपनी जैसे जिंदल और टाटा पर भी देखने को मिल सकता है.
पीटीआई की खबर के अनुसार जिंदल ग्रुप का पाकिस्तान में अच्छा खासा बिज़नेस रहा है. स्टील इंडस्ट्री के अलावा यह ग्रुप एनर्जी सेक्टर में भी सक्रिय है. अब अगर वहां के सभी बिज़नेस पर इस संकट का असर पड़ता है तो इस कंपनी पर भी वैसा ही असर पड़ेगा.
इसके अलावा पाकिस्तान के आर्थिक विकास में टाटा ग्रुप टेक्सटाइल मिल्स लिमिटेड का अच्छा खासा योगदान है. अब अगर वहां के सभी कारोबार का दिवालिया निकल जाएगा तो उसका असर इस कंपनी पर भी देखने को मिल सकता है.

More Stories
सोनमणि बोरा ने संभाला नगरीय प्रशासन विभाग का जिम्मा, शहरी विकास को मिलेगी नई रफ्तार!
किसानों के खेतों में चोरी का बड़ा खुलासा! झटका मशीन और बोरवेल केबल चुराने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
फर्जी दस्तावेज से जमीन बेचने का बड़ा खेल! पाटन पुलिस ने 2 फरार आरोपियों को दबोचा, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए