धमतरी. धमतरी में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शिकायतों पर बड़ा एक्शन लिया है। एक और जहां मगरलोड तहसीलदार को शिकायत के बाद हटाने का मुख्यमंत्री ने आदेश दिया, वहीं दूसरी तरफ BEO को भी हटाने का निर्देश मुख्यमंत्री ने DEO को दिया।
जानकारी के मुताबिक कुरूद में हो रहे भागवत कथा को सुनने का निर्देश BEO ने शिक्षकों को जारी किया था, जिसकी शिकायत मुख्यमंत्री को समीक्षा बैठक के दौरान मिली। जिसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने डीईओ को निर्देश दिया कि BEO को तत्काल हटा दें। इससे पहले मगरलोड तहसीलदार की शिकायत मुख्यमंत्री को मिली थी, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने तहसीलदार को हटाने का निर्देश दिया था।
कुरूद BEO के बारे में जानकारी मिली है कि कुरूद में एक भागवत कथा होने जा रहा है जिसमें कथावाचक जया किशोरी भी आने वाली है। उसी भागवत कथा को सुनने को लेकर बीईओ ने आदेश जारी किया था।

More Stories
सोनमणि बोरा ने संभाला नगरीय प्रशासन विभाग का जिम्मा, शहरी विकास को मिलेगी नई रफ्तार!
किसानों के खेतों में चोरी का बड़ा खुलासा! झटका मशीन और बोरवेल केबल चुराने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
फर्जी दस्तावेज से जमीन बेचने का बड़ा खेल! पाटन पुलिस ने 2 फरार आरोपियों को दबोचा, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए