सरायकेला- खरसावां जिला में सड़क दुर्घटनाओं का दौर थमने का नाम ही नहीं ले रही है. गुरुवार की अहले सुबह सरायकेला-खरसावां जिला के राजनगर थाना क्षेत्र स्थित नेकराकोचा तीखा मोड़ के समीप एक अनियंत्रित पिकअप वैन पलटने से तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई. इस दुर्घटना में दर्जनभर मजदूर घायल हुए हैं. मामले की सूचना मिलते ही राजनगर थाना पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है.
घटना राजनगर- चाईबासा मार्ग पर नेकराकोचा तीखा मोड़ की बताई जा रही है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि चाईबासा की ओर से मजदूरों को लेकर आ रहा पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें महिला मजदूर सहित तीन की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. पिकअप वैन में करीब 45 मजदूर सवार थे. बताया जा रहा है कि पिकअप वैन में सवार सभी मजदूर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गगरी एवं गालूबासा के रहनेवाले हैं. ये सभी मजदूर राजनगर के हेंसल में ढलाई का काम के लिए जा रही थे.
इस दुर्घटना में घायल आठ मजदूरों की स्थिति नाजुक बनी हुई है. सभी घायलों को इलाज के लिए राजनगर सामुदायिक केंद्र लाया गया. जहां से स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जमशेदपुर के एमजीएफ रेफर कर दिया गया है. फिलहाल राजनगर थाना पुलिस राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है.

More Stories
विश्व रक्तदाता दिवस 2026: सिर्फ 1 यूनिट रक्त बचा सकती है 3 जिंदगियां, जानिए रक्तदान क्यों है सबसे बड़ा महादान
NEET UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित! 21 जून को रायगढ़ के 8 केंद्रों में होगी परीक्षा, प्रशासन अलर्ट मोड पर
रायपुर दुष्कर्म केस में बड़ा खुलासा! ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली के आरोप में 2 और गिरफ्तार, जांच में चौंकाने वाले तथ्य आए सामने