भोपाल, युवाओं के प्रेरणास्त्रोत स्वामी विवेकानंद की जयंती (राष्ट्रीय युवा दिवस) पर आज विभिन्न राजनेताओं ने उनका स्मरण करते हुए उनके प्रति नमन किया है।
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ट्वीट के जरिए लिखा है, ‘स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर उन्हें कोटि कोटि नमन एवं देश के सभी युवाओं को राष्ट्रीय युवा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।’
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट में कहा है, ‘युग प्रवर्तक, महान विचारक एवं युवाओं के प्रेरणास्त्रोत स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर उनके चरणों में कोटि कोटि नमन एवं देश की सभी युवा शक्ति को राष्ट्रीय युवा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। स्वामी जी की शिक्षाएं एवं प्रेरणादायी विचार सदैव हमें राह दिखाते रहेंगे।’
राज्य मंत्रिमंडल के सदस्यों के अलावा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद, प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर और अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी स्वामी विवेकानंद का स्मरण करते हुए उनके चरणों में नमन किया है। विभिन्न राजनैतिक दलों के नेताओं ने भी स्वामी विवेकानंद के कार्यों को याद किया है।

More Stories
विश्व रक्तदाता दिवस 2026: सिर्फ 1 यूनिट रक्त बचा सकती है 3 जिंदगियां, जानिए रक्तदान क्यों है सबसे बड़ा महादान
NEET UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित! 21 जून को रायगढ़ के 8 केंद्रों में होगी परीक्षा, प्रशासन अलर्ट मोड पर
रायपुर दुष्कर्म केस में बड़ा खुलासा! ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली के आरोप में 2 और गिरफ्तार, जांच में चौंकाने वाले तथ्य आए सामने