रायपुर. नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने आज अपने जनसम्पर्क भ्रमण के दौरान रायपुर जिले के विकासखण्ड आरंग के ग्राम गनौद मंे धान उपार्जन केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। डॉ. डहरिया ने वहां पर किसानों से समर्थन मूल्य पर की जा रही धान खरीदी का जायजा लिया और किसानों को भुगतान के बारे में सहकारी समिति में मौजूद कर्मचारियों से जानकारी ली। सहकारी समिति के अधिकारियों ने बताया कि समिति में अब तक करीब 44 हजार 255 क्विंटल धान खरीदी गई है तथा किसानों को 7 करोड़ 8 लाख 45 हजार रूपए की भुगतान ऑनलाइन कर दिया गया है। समिति के अधिकारियों ने जानकारी दी कि उपार्जन केन्द्र से अब तक मिलर्स द्वारा 38 हजार 400 क्विंटल धान का उठाव किया गया है। धान खरीदी हेतु पर्याप्त मात्रा में बारदाने उपलब्ध है और धान खरीदी सुचारू ढंग से की जा रही है। मंत्री डॉ. डहरिया ने मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि खरीदी केन्द्र में आने वाले किसानों को किसी भी समस्या का सामना नहीं करना पड़े यह सुनिश्चित करें। किसानों को सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराएं। निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

More Stories
विश्व रक्तदाता दिवस 2026: सिर्फ 1 यूनिट रक्त बचा सकती है 3 जिंदगियां, जानिए रक्तदान क्यों है सबसे बड़ा महादान
NEET UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित! 21 जून को रायगढ़ के 8 केंद्रों में होगी परीक्षा, प्रशासन अलर्ट मोड पर
रायपुर दुष्कर्म केस में बड़ा खुलासा! ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली के आरोप में 2 और गिरफ्तार, जांच में चौंकाने वाले तथ्य आए सामने