जामनगर (आईएएनएस)| बम की धमकी मिलने के बाद मॉस्को से गोवा जा रहे विमान की जामनगर हवाईअड्डे पर इमरजेंसी लैडिंग करानी पड़ी और मंगलवार दोपहर करीब एक बजे विमान ने गोवा के लिए उड़ान भरी। जिला कलेक्टर सौरभ पारधी ने आईएएनएस को बताया कि ईमेल के जरिए रूसी विमान अजुर एयर जेडएफ2401 में बम होने की धमकी मिली थी, जिसके बाद उसे जामनगर की ओर मोड़ दिया गया था। फ्लाइट सोमवार रात 9.30 बजे जामनगर एयरपोर्ट पर लैंड हुई थी। मंगलवार सुबह कलेक्टर पारधी ने मीडिया को जानकारी दी कि एनएसजी और राज्य बीडीडीएस की टीमों ने यात्रियों के सामान और हैंड बैगेज के अलावा विमान की भी गहन जांच की, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। एनएसजी द्वारा अपनी मंजूरी दिए जाने के बाद, फ्लाइट मंजूरी के लिए डीजीसीए और अन्य अधिकारियों से संपर्क किया गया। जामनगर के पुलिस अधीक्षक प्रेमसुख डेलू ने कहा कि सुबह साढ़े दस से 11 बजे के बीच यात्री विमान में चढ़े और हवाईअड्डा प्राधिकरण से अंतिम मंजूरी का इंतजार किया।

More Stories
विश्व रक्तदाता दिवस 2026: सिर्फ 1 यूनिट रक्त बचा सकती है 3 जिंदगियां, जानिए रक्तदान क्यों है सबसे बड़ा महादान
NEET UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित! 21 जून को रायगढ़ के 8 केंद्रों में होगी परीक्षा, प्रशासन अलर्ट मोड पर
रायपुर दुष्कर्म केस में बड़ा खुलासा! ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली के आरोप में 2 और गिरफ्तार, जांच में चौंकाने वाले तथ्य आए सामने