June 15, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

हिंदू रक्षा दल मीडिया प्रभारी शिवम द्विवेदी ने कवि उदयराज सिंह एडवोकेट की सराहना

लखनऊ//दि बीबीसी लाइव :

हिंदू रक्षा दल के मीडिया प्रभारी शिवम द्विवेदी ने जनपद हरदोई के अधिवक्ता जो वर्तमान मे कवि के रूप मे विख्यात हो रहे उदय राज सिंह (उदय) की सराहना करते हुए कहा कि कवि उदयराज सिंह एडवोकेट की काव्य रचनाओं का कैनवस बेहद विराट लोक जीवन जब-जब सामयिक से प्रभावित होता है, लोक चेतना को दृष्टि मिलती है।
इसके द्वारा नयी मान्यताओं को स्थापित किया जाता है। इनकी कविताओं में ऐसी स्थापनाएं देखी जा सकती हैं। उदयराज सिंह वस्तुष्ठि दृष्टि सम्पन्न कवि हैं।
उदयराज जी की काव्य रचनाओं का कैनवस इतना विराट है कि जीवन में विभिन्न पक्षों, स्थितियों और यहां तक कि अपने समय को उनके कविताओं में देखा जा सकता है। अच्छे कवि में जाने जाते हैं।

इनकी कविता पर एक नजर..

करो कृपा महान देव
सृष्टि के सनातनी।
महेश्वरा अतुल्य शक्ति-
बोध के महाधनी।।

अचूक है त्रिकाल दृष्टि नेत्र तीन लाल हैं,
भुजंग नाग वंश के शरीर पे कराल हैं।
अखण्ड भष्म से रमी सुदेह है दिगम्बरा,
त्रिदेव-ईश शंकरा, त्रिदेव-ईश शंकरा।।

हिंदू रक्षा दल के समस्त पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर करते हुए कवि उदयराज सिंह को बधाई दी।