खरगोन. मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में 56 करोड़ से अधिक अवैध बायोडीजल बेचने के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। इंदौर जिले की सीमा बड़वानी के सेंधवा से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर 7 दिन की रिमांड पर लिया है।
दरअसल, जिला प्रशासन ने पिछले दिनों अवैध बायोडीजल के पंप पर छापामार कार्रवाई की थी। जिला प्रशासन की इस कार्रवाई के दौरान करोड़ों रुपये का अवैध बायोडीजल जब्त किया गया था। जिसके बाद प्रशासन ने पंप और गोदाम पर बने अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया था।
प्रशासन ने जिले के इस हाईप्रोफाइल मामले में केस दर्ज करवाया था। जिसके बाद बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बड़वानी जिले की सेंधवा से चार आरोपियो को धरदबोचा है। वहीं आरोपियों को बलकवाड़ा पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से 7 दिन की रिमांड मिली है। फिलहाल इस पूरे मामले में आरोपियों से पूछताछ की जाएगी।

More Stories
सोनमणि बोरा ने संभाला नगरीय प्रशासन विभाग का जिम्मा, शहरी विकास को मिलेगी नई रफ्तार!
किसानों के खेतों में चोरी का बड़ा खुलासा! झटका मशीन और बोरवेल केबल चुराने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
फर्जी दस्तावेज से जमीन बेचने का बड़ा खेल! पाटन पुलिस ने 2 फरार आरोपियों को दबोचा, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए