जशपुरनगर. कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के मार्गदर्शन में जिला चिकित्सालय जशपुर में इकोकार्डियोग्राफी मशीन स्थापित किया गया है। पूर्व में इकोकार्डियोग्राफी जांच सेवा हेतु मेडिकल कॉलेज रायपुर जाना पड़ता था। वर्तमान में इकोकार्डियोग्राफी मशीन की स्थापना होने पर इकोकार्डियोग्राफी जांच की सुविधा जिला चिकित्सालय जशपुर में उपलब्ध हो गई है, जिससे जरूरतमंद हृदय संबंधित मरीजों तथा विशेषकर बच्चों को उचित लाभ मिल सकेगा। उल्लेखनीय है कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल निर्देशानुसार जिला अस्पताल में माह के प्रथम गुरुवार तथा तृतीय गुरुवार को विशेष रूप से बच्चों के हृदय संबंधित बीमारी व अन्य हृदयरोगियों हेतु विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. प्रवीण तथा डॉ. एस. एल. सिद्धार्थ के द्वारा इकोकार्डियोग्राफी जांच की सेवाएं प्रदान की जावेगी। बच्चों के हृदय संबंधित बीमारी व अन्य हृदय रोगियों उक्त दिवसों को इकोकार्डियोग्राफी जांच सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। जिला चिकित्सालय में माह के प्रथम गुरुवार को 11 मरीजों ने पंजीयन कराया है और कुल 10 मरीजों का इको जांच किया गया है और सर्जरी के लिए 3 बच्चों का चिन्हांकन किया गया है

More Stories
विश्व रक्तदाता दिवस 2026: सिर्फ 1 यूनिट रक्त बचा सकती है 3 जिंदगियां, जानिए रक्तदान क्यों है सबसे बड़ा महादान
NEET UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित! 21 जून को रायगढ़ के 8 केंद्रों में होगी परीक्षा, प्रशासन अलर्ट मोड पर
रायपुर दुष्कर्म केस में बड़ा खुलासा! ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली के आरोप में 2 और गिरफ्तार, जांच में चौंकाने वाले तथ्य आए सामने