रायपुर. स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव से आज रायपुर के सिविल लाइन स्थित उनके निवास कार्यालय में मस्कुलर डिस्ट्रॉफी की बीमारी से पीड़ित लोगों और उनके परिजनों ने मुलाकात की। स्वास्थ्य मंत्री श्री सिंहदेव को इस बीमारी से जूझ रहे मरीजों ने इससे होने वाली तकलीफों और इलाज में आने वाली परेशानियों के बारे में बताया। उन्होंने इसके पीड़ितों को राज्य शासन द्वारा सहायता उपलब्ध कराए जाने का आग्रह किया। स्वास्थ्य मंत्री ने उनकी जरुरतों व मांगों पर संवेदनशीलता से विचार करने का आश्वासन दिया।

More Stories
विश्व रक्तदाता दिवस 2026: सिर्फ 1 यूनिट रक्त बचा सकती है 3 जिंदगियां, जानिए रक्तदान क्यों है सबसे बड़ा महादान
NEET UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित! 21 जून को रायगढ़ के 8 केंद्रों में होगी परीक्षा, प्रशासन अलर्ट मोड पर
रायपुर दुष्कर्म केस में बड़ा खुलासा! ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली के आरोप में 2 और गिरफ्तार, जांच में चौंकाने वाले तथ्य आए सामने