भिलाई. छत्तीसगढ़ के बड़े ट्रांसपोर्टर को जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है. भिलाई में रहने वाले हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत सिंह को उनके ऑफिस में किसी अज्ञात ने धमकी भरा पत्र भेजा है. एसपी से शिकायत के बाद अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया गया है.
जानकारी के मुताबिक, इंद्रजीत सिंह छोटू हजारों ट्रक का मालिक है. लगातार सक्रियता को देखते हुए यह धमकी मिली है. धमकी भरे पत्र में लिखा गया है कि छोटू क्यों इतनी दुश्मनी पाल रहा है. पूरे शहर में दुर्ग से रायपुर तक तेरे पीछे आदमी लोग मारने के लिए लगे हैं. बाहर से आदमी आ गए हैं. इतना पैसा क्या करेगा. लोगों का काम मत छीनों.

More Stories
विश्व रक्तदाता दिवस 2026: सिर्फ 1 यूनिट रक्त बचा सकती है 3 जिंदगियां, जानिए रक्तदान क्यों है सबसे बड़ा महादान
NEET UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित! 21 जून को रायगढ़ के 8 केंद्रों में होगी परीक्षा, प्रशासन अलर्ट मोड पर
रायपुर दुष्कर्म केस में बड़ा खुलासा! ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली के आरोप में 2 और गिरफ्तार, जांच में चौंकाने वाले तथ्य आए सामने