बीजापुर। जिले के धुर नक्सल प्रभावित पामेड़ थाना क्षेत्र के तेलंगाना के सीमा पर चिंतावागु नदी किनारे स्थापित कैंप पर नक्सलियों ने हमला किया है। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह नक्सलियों ने कैंप में गोलीबारी किया और बीजीएल दाग कर जवानों को नुकसान पंहुचाने का प्रयास किया गया, जिसके बाद जवानों की जवाबी कार्रवाई में नक्सली भाग खड़े हुए। हालांकि हमले में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है। बस्तर आईजी सुंदरराज ने बताया कि कुछ गोलीबारी की खबर आयी है। अभी स्थिति सामान्य है, जवानों की जवाबी फायरिंग के बाद नक्सली मौके से भाग खड़े हुए हैं।

More Stories
विश्व रक्तदाता दिवस 2026: सिर्फ 1 यूनिट रक्त बचा सकती है 3 जिंदगियां, जानिए रक्तदान क्यों है सबसे बड़ा महादान
NEET UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित! 21 जून को रायगढ़ के 8 केंद्रों में होगी परीक्षा, प्रशासन अलर्ट मोड पर
रायपुर दुष्कर्म केस में बड़ा खुलासा! ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली के आरोप में 2 और गिरफ्तार, जांच में चौंकाने वाले तथ्य आए सामने