गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के कोटमी तिराहा मुख्य मार्ग पर एक बार फिर भारी वाहन चालक की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक बाल-बाल बच गया। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, कोटमी तिराहा मुख्य मार्ग पर एक बाइक सवार युवक सामान्य रूप से सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान एक ट्रक लापरवाहीपूर्वक उसकी तरफ बढ़ा। ट्रक की रफ्तार और दिशा देखकर युवक को खतरे का अंदाजा हो गया।
गनीमत रही कि युवक ने समय रहते फुर्ती दिखाई और तुरंत पीछे की ओर हट गया, जिससे उसकी जान बच गई। हालांकि इस घटना में ट्रक का पहला बड़ा टायर मोटरसाइकिल पर चढ़ गया, जिससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

More Stories
प्रकाश राज का बड़ा दावा- वोटर लिस्ट से हटाया गया नाम, SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल; अब चुनाव अधिकारियों के जवाब का इंतजार
‘हर घर तिरंगा, हर मन तिरंगा’! PM मोदी की देशवासियों से खास अपील, बोले- स्वतंत्रता सेनानियों को दें श्रद्धांजलि
YouTube Monetization पर बड़ा बदलाव! 4,000 नहीं अब 8,000 घंटे चाहिए होंगे, Shorts क्रिएटर्स की भी बढ़ेगी टेंशन