June 11, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

दीपक बैज का विवादित बयान: पीएम मोदी और इटली की पीएम मैलोनी ‘हनीमून’ पर?

रायपुर, छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पीएम मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जार्जिया मैलोनी को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, ऐसा लग रहा है जैसे प्रधानमंत्री मोदी, मेलोनी के साथ “हनीमून” मनाने गए हैं। दोनों नेताओं की तस्वीरें सोशल मीडिया पर

दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी हाल ही में इटली दौरे पर गए थे। इस दौरान उनकी मुलाकात इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी से हुई। दोनों नेताओं की मुलाकात की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए।

मेलोनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रधानमंत्री मोदी के साथ तस्वीरें साझा की थी। साथ ही मेडोली चॉकलेट के साथ एक रील भी बनाई थी। जिसके बाद इंटरनेट पर मेलोडी ट्रेंड भी चर्चा में आ गया।

प्रधानमंत्री मोदी और मेलोनी की तस्वीरों को लेकर पहले भी सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं और मीम्स सामने आते रहे हैं। लेकिन अब इस मुद्दे ने राजनीतिक रंग ले लिया है। दीपक बैज के बयान को लेकर प्रदेश में नई बहस शुरू हो गई है।

पीएम मोदी के दौरे और इटली की प्रधानमंत्री मैलोनी की मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल है।

पीएम मोदी के दौरे और इटली की प्रधानमंत्री मैलोनी की मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल है।

रायपुर में कमिश्नरी प्रणाली पर किसे फायदा हुआ

दुर्ग और बिलासपुर में कमिश्नरी प्रणाली लागू करने के फैसले पर भी पीसीसी चीफ दीपक बैज ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि रायपुर में कमिश्नरी प्रणाली पूरी तरह फेल साबित हुई है, इसके बावजूद सरकार अब इसे दुर्ग और बिलासपुर में लागू करने की बात कर रही है।

बैज ने कहा कि, अगर कमिश्नरी प्रणाली इतनी सफल है तो सरकार बताए कि रायपुर को इससे क्या फायदा हुआ। अपराध कम होने के बजाय लगातार बढ़ रहे हैं। भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक का फोन चोरी होने की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि जब जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा और शिकायतों का यह हाल है, तो आम लोगों की स्थिति समझी जा सकती है।

उन्होंने कहा कि सरकार को पहले रायपुर मॉडल का आकलन करना चाहिए, उसके बाद दूसरे शहरों में इसे लागू करने का फैसला लेना चाहिए।