रायबरेली. नेता विपक्ष सांसद राहुल गांधी 2 दिन यूपी दौरे पर हैं. राहुल गांधी ने सांसद निधि से निर्मित बारात घर का लोकार्पण किया और स्थानीय जनसभा को संबोधित किया. सभा में राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, “आर्थिक तूफान आ रहा है, आप सभी लोग तैयार रहें.” उन्होंने अडाणी-अंबानी मॉडल की आलोचना करते हुए दावा किया कि यह ढांचा टूटने वाला है और इसका सबसे ज्यादा असर युवाओं, किसानों तथा छोटे व्यापारियों पर पड़ेगा.
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर करारा हमला बोलते हुए कहा, अब आर्थिक तूफान आ रहा है. प्रधानमंत्री मोदी ने अडाणी और अंबानी वाला जो ढांचा बनाया है, वह खड़ा नहीं होगा, बल्कि पूरा टूटेगा. दुख की बात है कि इसका नुकसान आम जनता को होगा. उत्तर प्रदेश की जनता को शौक लगेगा.
आगे राहुल गांधी ने ये भी कहा, आर्थिक शौक आ रहा है वह अडाणी, अंबानी या प्रधानमंत्री मोदी को नहीं लगेगा. वह उत्तर प्रदेश के युवाओं, किसानों और छोटे व्यापारियों को लगेगा. बहुत कठिन समय आ रहा है. एक्शन लेने के बजाय प्रधानमंत्री मोदी कह रहे हैं विदेश यात्रा पर नहीं जाइए. जबकि, प्रधानमंत्री मोदी खुद दुनिया के चक्कर काट रहे हैं.

More Stories
MLA ईश्वर साहू पर उठे सवाल: 1 करोड़ के 120 कंप्यूटर खरीदी मामले में कमीशनखोरी के आरोप, बिना मांग स्कूलों में भेजने का दावा
भूपेश बघेल को सेक्स CD कांड मामले में हाईकोर्ट से बड़ी राहत, CBI कोर्ट की कार्रवाई पर लगी रोक
आरंग में बाढ़ का कहर, घर में फंसे एक ही परिवार के 6 लोगों का SDRF ने किया रेस्क्यू; महानदी उफान पर