गुजरात- नवसारी//दि बीबीसी लाइव :
नवसारी जिले में शनिवार तड़के एक बस और एसयूवी कार के बीच जबरदस्त सड़क हादसा होने से नौ लोगों की मौत हो गई और 28 लोग घायल हो गए।
विगत 15दिसंबर से सूरत में चल रहे प्रमुख स्वामी महाराज शताब्दी महोत्सव समारोह चल रहा है, वहां से लौट रहे लोगों से भरी एक बस ने नवसारी राष्ट्रीय राजमार्ग हाइवे संख्या 48 पर एक टोयोटा फॉर्च्यूनर कार से टक्कर हो गई।
बस चालक को पड़ा दिल का दौरा…
बस चालक को हार्ट अटैक आया और उसने वाहन से नियंत्रण खो दिया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। कार में सवार नौ लोगों में से आठ की मौत हो गई, जबकि बस में सवार 28 लोग घायल हो गए। 11 को निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका इलाज जारी है!
मिली जानकारी मुताबिक लग्जरी बस सूरत से वलसाड जा रही थी। नवसारी के पुलिस अधीक्षक एसपी ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि दुर्घटना वेसमा गांव के पास हुई, जब एसयूवी विपरीत दिशा से आ रही थी। एसयूवी में यात्रा करने वाले गुजरात के अंकलेश्वर के निवासी थे, और वे वलसाड से अपने गृहनगर वापस जा रहे थे।
आगे पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बस के यात्री वलसाड के थे। दुर्घटना के कारण राजमार्ग पर यातायात बाधित हो गया, जिसके बाद पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को सड़क से हटवाया और यातायात सामान्य रूप से बहाल हो सका।
ज्ञात हो की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 दिसंबर को अहमदाबाद में प्रमुख स्वामी महाराज शताब्दी महोत्सव के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया था। यह कार्यक्रम 15 दिसंबर को शुरू हुआ और आगामी 15 जनवरी, 2023 तक चलेगा।

More Stories
सोनमणि बोरा ने संभाला नगरीय प्रशासन विभाग का जिम्मा, शहरी विकास को मिलेगी नई रफ्तार!
किसानों के खेतों में चोरी का बड़ा खुलासा! झटका मशीन और बोरवेल केबल चुराने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
फर्जी दस्तावेज से जमीन बेचने का बड़ा खेल! पाटन पुलिस ने 2 फरार आरोपियों को दबोचा, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए