May 10, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

बगैर ग्राम सभा अनुमती के, इंट भट्टा संचालक से 27000 वसूला उप सरपंच ने

मामला थाना पहुचा..

सरायपाली//अविनाश साहू:

मामला ग्राम पंचायत केंदूढार का है जहां सरपंच और ग्रामीण सैकड़ों की संख्या में थाना पहुंचकर फर्जीवाड़ा में FIR के लिए पहुचे!

इन्ट बनाने वाला राम कृपाल प्रजापति ने भी थाने पहुंचकर FIR के लिए गुहार लगायी है और 27000 वापस करने सरपंच और थाना प्रभारी को लिखित आवेदन दिया है!

सरपंच- पूर्णिमा साहू
उप सरपंच की मनमानी से सरपंच और ग्रामीण परेशान रहते हैं! फर्जी तरीके से उप सरपंच ने अपना सील मोहर प्रयोग कर अवैध ईंट भट्ट को अनुमती दिया जिसमें 3 पांच भी सामिल है जो कि कार्यवाही हेतु आज हम ग्रामीण थाना पहुचे हैं और FIR की मांग करते हैं.

थाना प्रभारी नीलेश सिंह ठाकुर-
मामला संज्ञान में आया है जिसमें इंट भत्ता संचालक की शिकायत पर आवेदन लिया गया है जांच के बाद कार्यवाही की जाएगी, मामला राजस्व का है!

सचिव दिलीप-
मामले की जानकारी नहीं है, हां कुछ ग्रामीण थाना पहुचे हैं मामला देखता हू क्या हुआ है!

क्षेत्र saraipali-
अवैध इंट भटा की भरमार है , एक अनुमान के मुताबिक एक पंचायत में 2 से 4 ईंट भटा है जिसमें बगैर अनुमती लाखों इंट एक सीजन में एक संचालक द्वारा बनाया जाता है और प्रति ट्रैक्टर 1500 नग इंट 8000 के आसपास बिक्री की जाती है, जो कि प्रति नग 5 ₹ से भी ज्यादा कीमत की है. इंट बनाने में अवैध रूप से कोयला रेत मिट्टी पानी और बिजली भी प्रयोग में होता है जिससे शासन को लाखों करोड़ों राजस्व की हानि पहुचता है.