राहुल गांधी ने मंगलवार को बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की हार को लेकर खुश होने पर कांग्रेस पार्टी के सदस्यों को फटकार लगाई। इसके साथ ही उन्होंने असम और पश्चिम बंगाल में वोटों की चोरी का आरोप लगाया, जिसे उन्होंने लोकतंत्र को खत्म करने की दिशा में एक बड़ा कदम बताया। पश्चिम बंगाल के नतीजों पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि टीएमसी की हार पर कुछ कांग्रेसी खुश हो रहे हैं. ये किसी एक पार्टी या दूसरी पार्टी की बात नहीं है.
राहुल गांधी ने बंगाल में टीएमसी की हार पर खुशी मना रहे कांग्रेस सदस्यों को फटकार लगाई, साथ ही आरोप लगाया कि असम और बंगाल में बीजेपी ने वोटों की चोरी की है।
राहुल गांधी ने X पर एक पोस्ट में लोगों से आग्रह किया कि वे, “छोटी-मोटी राजनीति को किनारे रखें और देश के लिए BJP के खिलाफ मिलकर लड़ें।” कांग्रेस नेता ने आगे कहा, “कांग्रेस सहित अन्य पार्टियों में कुछ लोग है जो TMC की हार पर खुश हो रहे हैं। उन्हें यह बात साफ-साफ समझ लेनी चाहिए कि असम और बंगाल के जनादेश की चोरी, भारतीय लोकतंत्र को खत्म करने के अपने मिशन में BJP द्वारा उठाया गया एक बड़ा कदम है।”
राहुल ने कहा कि हम ममता बनर्जी से सहमत हैं. बंगाल में 100 से ज्यादा सीटें चुराई गईं. हमने यह तरीका पहले भी देखा है. इस दौरान उन्होंने मध्य प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र और लोकसभा 2024 का जिक्र किया. चुनाव चोरी, संस्था चोरी- अब और चारा ही क्या है.
वहीं, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सब जानते हैं क्या हुआ है और सच क्या है और जनमत की खुली लूट कैसे हुई है. अब क्या सत्ताधारी राजनीति को पाताल से भी नीचे ले जाएंगे. देश के राजनीतिक इतिहास का ये एक घनघोर ‘काला दिन’ है.
बंगाल के नतीजों पर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देश के अंदर संकट छाया हुआ है. बीजेपी ने जनतंत्र की हत्या कर दी है. कहीं पूरे देश में पार्टी जीतकर आ जाए. विधायक तोड़ लेते हैं. जेल भेज देते हैं. केजरीवाल ने कहा कि बंगाल में पिछले चार महीने से हम देख रहे हैं क्या तांडव चल रहा है. बिहार, महाराष्ट्र में यही किया. मेरी विधानसभा में भी यही किया. 148000 वोट थे जेल से आया तो 42000 वोट कटवा दिए. पूरे देश में यही तांडव चल रहा है.
पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है. बीजेपी ने 206 सीटों पर परचम लहराया है वहीं TMC को 78 सीटों से संतोष करना पड़ा जबकी पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 77 सीटें मिली थीं और टीएमसी ने 215 सीटों पर जीत हासिल की थी.

More Stories
छत्तीसगढ़ में पद्मश्री फुलवासन बाई यादव का अपहरण विफल, दो महिलाएं समेत तीन गिरफ्तार
ममता बनर्जी का दावा: हम हारे नहीं, हमें हराया गया; लड़ाई BJP से नहीं, EC से थी
रायपुर में तलवार लहराती टीचर वायरल, शिक्षा विभाग ने जारी किया नोटिस