Google ने Aadhaar Card को हम समय साथ लेकर चलने का झंझट कर दिया है। अब यूजर्स सीधे आधार डिटेल्स को Google Wallet में डिजिटल फॉर्मेट में सेव कर सकेंगे। इस सिस्टम की बड़ी खासियत चुनिंदा जानकारी शेयर करना है, यानी वेरिफिकेशन के लिए केवल वही जानकारी शेयर की जाती है जिसकी जरूरत होगी।
अब Aadhaar card जेब में लेकर घूमने का झंझट खत्म, क्योंकि अब आप इसे सीधे Google Wallet में डिजिटल फॉर्मेट में सेव कर सकेंगे। गूगल ने UIDAI के साथ अपनी पार्टनरशिप का ऐलान किया है। इस पार्टनरशिप की मदद से देश में मौजूद यूजर्स अपने आधार की डिटेल्स सीधे कंपनी के गूगल वॉलेट ऐप में सेव कर सकेंगे। गूगल ने एक ब्लॉग पोस्ट में बताया कि इस नए फीचर की मदद से यूजर्स अपने स्मार्टफोन पर अपने आधार का एक सुरक्षित, डिजिटल वर्जन बना सकेंगे। इस नई पहल का मकसद आईडेंटिटी वेरिफिकेशन को और भी आसान बनाना है, ताकि यूजर्स को अपनी पहचान या उम्र साबित करने के लिए कोई फिजिकल कार्ड साथ रखने की जरूरत न पड़े।
Aadhaar card directly on Google Wallet
गूगल वॉलेट पर आधार कैसे काम करता है
गूगल के अनुसार, यूजर्स अब आधार को अपने डिवाइस पर एक ‘वेरिफाइएबल क्रेडेंशियल’ के तौर पर सेव कर सकते हैं। इसका मतलब है कि यह आईडी सुरक्षित रूप से स्टोर रहती है और इसका इस्तेमाल ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों तरह के वेरिफिकेशन के लिए किया जा सकता है।
इस सिस्टम की एक बड़ी खासियत ‘चुनिंदा जानकारी शेयर करना’ (selective disclosure) है, जिसका मतलब है कि वेरिफिकेशन के दौरान केवल वही जानकारी शेयर की जाती है जिसकी आवश्यकता होती है। उदाहरण के लिए, यूजर्स को अपने आधार की पूरी जानकारी बताए बिना, केवल अपनी उम्र कंफर्म करने की आवश्यकता हो सकती है, तो केवल वहीं जानकारी दिखाई जाएगी।
अपने ब्लॉग पोस्ट में, गूगल ने लिखा कि उसका ध्यान ‘ग्लोबल स्टैंडर्ड्स पर बेस्ड डिजिटल आईडी बनाने पर है, जिसमें ‘चुनिंदा जानकारी शेयर करने’ (selective disclosure) जैसे एडवांस्ड प्राइवेसी फीचर्स शामिल हैं, जिसके तहत किसी व्यक्ति की आईडी की केवल वही जानकारी शेयर की जाती है, जिसकी आवश्यकता हो; इस तरह यह सुनिश्चित किया जाता है कि हर किसी के पास अपनी पहचान को सुरक्षित रूप से मैनेज करने का एक सुरक्षित तरीका उपलब्ध हो।’
अपने आधार को गूगल वॉलेट में कैसे सेव करें:
अपने आधार कार्ड को गूगल वॉलेट पर एक वेरिफाई करने लायक क्रेडेंशियल के तौर पर जोड़ने के लिए, आपको UIDAI अकाउंट से लिंक अपने मोबाइल नंबर को OTP के जरिए वेरिफाई करना होगा।
Google Wallet पर अपना Aadhaar वेरिफाई करने के लिए यहां देखें पूरा प्रोसेस:
स्टेप 1: सबसे पहले यह कंफर्म करें कि आप अपने एंड्रॉयड फोन पर गूगल वॉलेट ऐप का सबसे लेटेस्ट वर्जन इस्तेमाल कर रहे हैं। अगर नहीं, तो गूगल प्ले स्टोर से ऐप को अपडेट करें।
स्टेप 2: अब गूगल वॉलेट ऐप खोलें और मेन स्क्रीन पर ‘+’ या ‘Add to Wallet’ बटन पर टैप करें।
स्टेप 3: मेनू से आईडी पास या Aadhaar कार्ड जोड़ने का विकल्प चुनें।
स्टेप 4: अब आपसे आधिकारिक UIDAI पोर्टल के जरिए अपने Aadhaar की जानकारी को वेरिफाई करने के लिए कहा जाएगा, जिसके लिए आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजा गया OTP डालना होगा।
स्टेप 5: इसके अलावा, अगर आप नया अपडेट किया गया UIDAI Aadhaar ऐप इस्तेमाल करते हैं, तो आप वहां अपना वेरिफाई करने लायक क्रेडेंशियल बना सकते हैं और ‘Share ID’ विकल्प का इस्तेमाल करके उसे सीधे गूगल वॉलेट में भेज सकते हैं।
स्टेप 6: एक बार ऑथेंटिकेशन प्रोसेस पूरी हो जाने पर, आपके पास गूगल वॉलेट ऐप में एन्क्रिप्टेड फॉर्मेट में डिजिटल आधार होगा, जिसे आप अपने डिवाइस का पासवर्ड डालकर या फिंगरप्रिंट या फेस अनलॉक जैसे बायोमेट्रिक अनलॉक का इस्तेमाल करके ही एक्सेस कर पाएंगे।
आधार इंटीग्रेशन का इस्तेमाल शुरुआती पार्टनर्स के साथ डिटेल्स वेरिफाई करने के लिए किया जा सकता है। इनमें ये शामिल हैं:
PVR INOX: गूगल का कहना है कि यूजर्स गूगल वॉलेट का इस्तेमाल करके मूवी बुकिंग और रिवॉर्ड्स पाने के लिए अपनी उम्र जल्दी से वेरिफाई कर सकते हैं।
Bharat Matrimony: गूगल वॉलेट का इस्तेमाल वेरिफाइड ‘प्राइम’ प्रोफाइल फीचर के जरिए असली लोगों से मैच करने के लिए किया जा सकता है।
Atlys: यूजर्स सिर्फ एक टैप से इंटरनेशनल वीजा एप्लीकेशन अपने-आप भर सकते हैं।
गूगल ने यह भी कहा कि वह जल्द ही MyGate और Snabbit जैसे प्लेटफॉर्म्स के लिए भी सपोर्ट जोड़ेगा, ताकि डिलीवरी स्टाफ और गिग इकॉनमी वर्कर्स को सुरक्षित रूप से वेरिफाई किया जा सके।

More Stories
मुल्लांपुर की पिच पर बल्लेबाजों का दबदबा, गेंदबाजों के लिए चुनौती
छत्तीसगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा: एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 3 घायल!
छत्तीसगढ़ में बढ़ी गर्मी, राजनांदगांव 44.5°C के साथ सबसे गर्म; आंधी-बारिश का अनुमान