April 28, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

सामंथा रूथ प्रभु का जन्मदिन: मॉडलिंग से लेकर टॉप एक्ट्रेस बनने तक, देखिए उनके जीवन के उतार-चढ़ाव

दक्षिण भारतीय सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु आज यानी की 28 अप्रैल को अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस ने बहुत कम समय में इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना ली है। सामंथा रुथ प्रभु ने हर किरदार को बड़े शानदार तरीके से पर्दे पर उतारा है और अपने फैंस का दिल जीता है। सामंथा रुथ की इंडस्ट्री के टॉप अभिनेताओं के साथ पर्दे पर सफल जोड़ी बना चुकी हैं। हालांकि सामंथा की पर्सनल लाइफ उतार-चढ़ाव भरी रही है। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में…

जन्म और परिवार

चेन्नई में 28 अप्रैल 1987 को सामंथा रुथ प्रभु का जन्म हुआ था। उनका बचपन चेन्नई में बीता था और फिर उन्होंने कम उम्र में मॉडलिंग करना शुरूकर दिया था। सामंथा रुथ प्रभु के पिता का नाम जोसेफ प्रभु थे, जोकि तेलुगू से थे और उनकी मां का नमा निनेती प्रभु मलयाली थीं। वहीं सामंथा ने बाद में नागा चैतन्य संग गोवा में हिंदू और ईसाई परंपरा के मुताबिक शादी की थी। लेकिन बाद में सामंथा और नागा चैतन्य का तलाक हो गया।

फिल्मी करियर

साल 2010 में ‘या या माया चेस्वे’ से सामंथा ने मॉडलिंग से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह साल में तीन से चार फिल्मों में काम करने लगीं। एक सफल और बेहतरीन एक्ट्रेस होने के साथ ही सामंथा रुथ प्रभु फैशन डीवा भी हैं। जिनके स्टाइल और ड्रेसिंग सेंस फैंस को बेहद पसंद आते हैं। सामंथा ने तमिल, मलयालम और तेलुगु में सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। साल 2013 में एक्ट्रेस को तेलुगु और तमिल दोनों इंडस्ट्री में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी मिला था।

अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु दक्षिण भारतीय सिनेमा की टॉप अभिनेत्रियों में शामिल हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक एक्ट्रेस एक फिल्म के लिए करीब 2 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं। वहीं सालाना तीन करोड़ रुपए की कमाई करने वाले सामंथा ने फिल्म पुष्पा में 3 मिनट के गाने के लिए 5 करोड़ रुपए चार्ज किए थे। इसके अलावा एक्ट्रेस ब्रांड एंडोर्समेंट और मॉडलिंग से भी मोटी कमाई करती हैं।