बड़वानी। अक्सर लोग अच्छा खाने के शौकीन होते हैं, लेकिन हम आपको जो बताने जा रहे हैं उसे सुनकर हैरानी होगी. मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले में एक शख्स रोज शेविंग ब्लेड (shaving blades) खाता है. हर दिन एक या दो नहीं बल्कि 10 ब्लेड चबा चबाकर खा जाता है. उसी ब्लेड से शरीर पर वार भी करता है. ताज्जुब की बात यह है कि आज तक उसे अपनी इस आदत के चलते किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा है.
ग्राम बोलाई के रहने वाले मुकेश सोलंकी का कहना है कि उसे तकरीबन 17 या 18 साल से शेविंग ब्लेड खाने की आदत है. वह पूरी तरह से स्वस्थ भी है, लेकिन वीडियो चौंकाने वाला है. जिसने भी मुकेश की इस आदत के बारे में सुना हैरत में रह गया. क्योंकि यह जानलेवा भी है, लेकिन वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मुकेश किस तरीके से सेविंग ब्लेड को चबाता है. मुकेश पेशे से मजदूरी का काम करता है.
मुकेश के इस अजीबो-गरीब शौक के कारण वह चर्चा में रहता है. मुकेश सोलंकी का कहना है कि वह 1 दिन में एक पैकेट शेविंग ब्लेड खा जाता है. वह कई बार शेविंग ब्लेड को निकल भी जाता है. जिस तरह लोगों को चाय या तंबाकू के सेवन की आदत सी हो जाती है, उसी तरह मुकेश को भी सेविंग ब्लेड चबाने की आदत हो गई है. इतना ही नहीं पहले वो ब्लेड से अपने शरीर पर घाव करता है, उसके बाद वही शेविंग ब्लेड को चबाकर खाता है.

More Stories
बिलासपुर सेंट्रल जेल में खौफनाक घटना: आजीवन सजा काट रहे कैदी ने जलती भट्ठी में कूदकर दी जान, सुरक्षा पर उठे सवाल
बाबा बागेश्वर धाम जाते समय बड़ा हादसा! छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव गंभीर घायल, झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर
BMW Layoffs: BMW में 8,000 कर्मचारियों की होगी छंटनी! जानिए क्यों लिया गया यह बड़ा फैसला और किन कर्मचारियों पर पड़ेगा असर