अनुबंध वर्ष 2025-26 पूर्ण होने के बाद कार्य अधूरा, 3 माह का अतिरिक्त समय दिया ठेकेदार को!
BM Grading percentage वा estimate के विपरित 6mm 10mm 20mm कार्य..!!
बसना – महासमुंद :
लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत ग्राम पंचायत बिरसिंगपाली के ग्राम कापुडीह से बोरमलीहाडीपा, (बिरसिंगपाली) में नए सड़क मार्ग जिसकी लंबाई 2.5 किलोमीटर, लागत 2.89 करोड़ में बन रहे डामर रोड निर्माण को लेकर गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि सड़क निर्माण कार्य में लापरवाही बरती जा रही है और शासन द्वारा निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है।
विकासखंड के ग्राम पंचायत कापुडीह से बोरमलीहाडीपा, बिरसिंपाली मार्ग पर नए सड़क निर्माण के दौरान सामग्री का उपयोग निर्धारित मात्रा में नहीं किया जा रहा है एवं ग्रामीणों का कहना है कि जहां सड़क निर्माण में रोलर का पर्याप्त उपयोग होना चाहिए वहां इसका उपयोग कम किया गया है और डामर की परत भी सही तरीके से नहीं डाली जा रही है, इससे सड़क की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

ग्रामीणों ने यह भी बताया कि सड़क से जुड़े पुल निर्माण में भी लापरवाही देखी गई है। सरपंच मीरा पटेल ने बताया कि पुल को डस्ट और बजरी से तैयार किया गया है, जो पहली ही बारिश में क्षतिग्रस्त होने की आशंका हो रही है।
इसके अलावा टर्निंग पॉइंट पर सुरक्षा के लिहाज से टर्निंग वॉल ( tu wall) बनाने की बात कही गई थी, लेकिन उसे सड़क के नीचे बना दिया गया, जिससे दुर्घटना की संभावना बढ़ गई है।
सड़क के किनारे स्थित तालाब के पास सुरक्षा दीवार का निर्माण नहीं किया गया है, जबकि इसकी आवश्यकता थी।
ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दौरान मिट्टी कटाव से सड़क को नुकसान पहुंच सकता है और वहीं सड़क किनारे पीपल का पेड़ भी झुका हुआ है, जिसकी डालियां सड़क के ऊपर तक फैल गई हैं, जिससे बड़े वाहनों के आवागमन में खतरा बना हुआ है।
ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया है कि बोरमलीहाडीपा में 300 मीटर सीसी रोड निर्माण प्रस्तावित था, लेकिन उसका निर्माण कार्य भी नहीं किया गया है।
इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया की लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से कई बार शिकायत की, लेकिन अब तक कोई सुधारात्मक कार्रवाई नहीं हुई है।
गांव के बुजुर्गों और जनप्रतिनिधियों ने अनुविभागीय अधिकारी से लिखित में मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषी अधिकारियों व ठेकेदारों पर कार्रवाई की जाए, साथ ही साथ ही सड़क निर्माण कार्य को मानकों के अनुरूप पूर्ण कराया जाए, ताकि ग्रामीणों को सुरक्षित और टिकाऊ सड़क सुविधा मिल सके।
लोक निर्माण विभाग SDO- N K तिवारी से फोन से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि मामले में संज्ञान लिया जाएगा और आगे देखता हू कहा है!
महासमुंद EE चन्द्रहास चंद्राकर – मामला संज्ञान में आया है जांच की जाएगी, लोग खुद ही इंजीनियर बन कर सवाल जवाब करते है, आज रायपुर मीटिंग में आया हू.
लोक निर्माण विभाग सब इंजिनीयर- मुकेश नायक- ठेकेदार को तीन माह का अतिरिक्त समय दिया गया है कार्य पूर्ण करने के लिए, गुणवत्ता पूर्ण कार्य के लिए संज्ञान लिया जाएगा!

More Stories
सुदूर पूर्व और दक्षिण-पूर्व क्षेत्रों में अब ‘राष्ट्रवादी राजनीति’ मुख्यधारा का हिस्सा बनी : लता उसेण्डी
पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा एवं एनडीए की ऐतिहासिक जीत ‘नए भारत’ के संकल्प की विजय : किरण देव
विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय