May 4, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

मोबाइल चलाने को लेकर विवाद में हत्या, रायपुर पुलिस ने पत्नी, बेटी और नाबालिग को किया गिरफ्तार

रायपुर : कमिश्नरेट द्वारा एक सनसनीखेज हत्या मामले का खुलासा करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. जिनमें मृतक की पत्नी, बेटी और एक नाबालिग शामिल है 29 सितम्बर 2025 को थाना डीडीनगर क्षेत्रांतर्गत निवासी वीरेन्द्र भारती गोस्वामी की मौत की खबर मिलने पर मर्ग कायम कर जांच शुरु की गई थी. शव का पोस्टमार्टम कराया गया. जिसमें डॉक्टर द्वारा मृतक के शरीर पर 17 गंभीर चोटें पाई गईं. जिससे मौत होना स्पष्ट हुआ.
मिली पोस्टमार्टम रिपोर्ट से डीसीपी पश्चिम संदीप पटेल के मार्गदर्शन ,एडिशनल डीसीपी राहुल देव शर्मा के पर्यवेक्षण में एसीपी पुरानी बस्ती देवांश सिंह राठौर के नेतृत्व में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में मामले की गहन जांच और मिले सबूतों के आधार पर मृतक की पत्नी, बेटी और नाबालिग से पूछताछ की गई.
पूछताछ में यह तथ्य सामने आया कि दिनांक 27 सितम्बर 2025 की रात करीब 11 बजे मोबाइल देखने को लेकर हुए पारिवारिक विवाद में आरोपियों ने गुस्से में आकर घर में रखे लकड़ी के बेट और ईंट से मृतक के सिर पर वार कर दिया. जिससे उसकी मौत हो गई.
वारदात के बाद आरोपियों द्वारा सबूत छिपाने के लिए खून साफ किया और इस्तेमाल किए गए कपड़े और हथियार (लकड़ी और ईंट) को पास के नाले में फेंक दिया.और वं एक राय होकर बाथरूम में गिरकर बेहोश होने से इलाज हेके लिए भेजन बताकर परिवार जनों को गुमराह किया. थाना DD नगर में अपराध क्रमांक 252/2026 धारा 103(1), 238, 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत जुर्म दर्ज किया गया.