June 11, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

अंतरराज्यीय सेक्स रैकेट गैंग का भंडाफोड़, एक महिला दलाल सहित संलिप्त 3 अन्य महिला व 1 ग्राहक गिरफ्तार

शासकीय स्कूल के सामने देह व्यापार का धंधा!

सरायपाली/दि बीबीसी लाइव/नारायण सान :

मुखबिर की सूचना पर पतेरापाली के स्कूल के सामने एक महिला द्वारा अपने एक किराये के मकान में अनैतिक रूप से देह व्यापार तथा बाहर की लड़कियों को लाकर ग्राहकों से पैसा लेकर अवैध रूप से देह व्यापार करने का धंधा का खुलासा सरायपाली पुलिस ने किया है।

सूचना पर पुलिस अधीक्षक महासमुन्द के द्वारा गम्भीरता से लेते हुये त्वरित कार्यवाही करने हेतु अनुविभागीय अधिकारी (पु.) पिथौरा व अनुविभगीय अधिकारी (पु.) प्रभार विनोद मिंज तथा थाना सरायपाली व साइबर सेल पुलिस टीम को रेड कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।
पुलिस के अनुसार बताया गया कि देह व्यापार करने वाले इतने शातिर थे कि पुलिस पार्टी की आने की सूचना देने के लिए आने-जाने वाले रास्तों पर वाचर लगाते थे। पुलिस की टीम के लिए यह एक चुनौती थी।
जिसमें मुखबीर को ग्राहक बनाकर व पैसा देकर उक्त महिला के मकान में भेजा गया और पुलिस की टीम पतेरापाली वार्ड क्र. 6 के स्कूल के सामने किरायेदार के किराये के मकान के कुछ दूर पहले रूककर इंतजार कर रही थी।

मुखबिर के द्वारा इशारा करने पर तत्काल आरोपिया के मकान में घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया। जिसमें 1 महिला दलाल व 3 लड़किया व एक ग्राहक दिनेश नायक, पिता श्यामलाल नायक उम्र 32 साल साकिन बस्ती सरायपाली, थाना सरायपाली निवासी को गिरफ्तार किया है।

महिला पुलिस अधिकारी/कर्मचारीयों के द्वारा पुछताछ करने पर आरोपि महिला दलाल के कब्जे से व्यापार में कमाये 600रूपये तथा आपत्ति जनक समान वा अन्य आरोपिया से 3000 रूपये नगदी व्यापार में कमाये गये तथा आपत्ति जनक समान एवं आरोपी दिनेश नायक से 700 रूपये व आपत्ति जनक समान तथा घटनास्थल से आपत्तिजनक समान(कॉन्डम) का खाली रेपर जिस पर अंग्रेजी में स्कोर लिखा है साथ ही दो नग अंग्रेजी शराब की खाली बाटल रायल स्टेज लिखा हुआ , 05 नग डिस्पोजल , 03 नग खाली लेस का चीप्स पैकेट आदि को जप्त किया गया।

सभी आरोपीगण के विरूध्द थाना सरायपाली में अपराध क्रमांक 372/22 धारा 3,4,5,7 पीटा एक्ट के तहत् कार्यवाही किया गया।

यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (IPS) के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवं अनु0अधिकारी (पु) पिथौरा विनोद मिंज के निर्देशन मे थाना प्रभारी सरायपाली निरीक्षक आशीष वासनिक, साइबर सेल प्रभारी संजय सिंह राजपूत, सऊनि प्रकाश नंद ,प्रधान आर हिमाद्री देवता, आर हेमंत नायक, संदीप भोई, चंद्रमणि यादव, चितरंजन प्रधान, डिग्री नंद, त्रिनाथ प्रधान, वीरेंद्र साहू, जितेंद्र बाघ, देव कोसरिया, सुशांत बेहरा तथा थाना सरायपाली पुलिस की टीम द्वारा की गई है।