August 14, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

छत्तीसगढ़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन (CCDA) का बहुप्रतीक्षित चुनाव संपन्न

परिवर्तन पैनल ने शानदार प्रदर्शन कर प्रमुख पदों पर जीत दर्ज किया

छत्तीसगढ़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन (CCDA) का बहुप्रतीक्षित चुनाव पांच अप्रैल को दुर्ग स्थित अग्रोहा धाम महाराजा अग्रसेन वेलफेयर ट्रस्ट परिसर में संपन्न हुआ।

चुनाव में परिवर्तन पैनल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रमुख पदों पर जीत हासिल कर संगठन में अपनी मजबूत पकड़ स्थापित किया।

अध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में परिवर्तन पैनल के राकेश कुमार शर्मा ने अपने प्रतिद्वंद्वी उमेश सिरोड़िया को कड़े संघर्ष में हराया।

राकेश कुमार शर्मा को 353 वोट मिले, जबकि उमेश सिरोड़िया को 220 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार राकेश ने 133 मतों के अंतर से प्रभावशाली जीत दर्ज की।

इसी प्रकार उपाध्यक्ष पद पर परिवर्तन पैनल का दबदबा कायम रहा। राजेश कुमार शर्मा ने 292 वोट हासिल कर अपने प्रतिद्वंद्वी विनोद चंद्राकर को 183 मतों पर रोक दिया। राजेश ने 109 वोटों से जीत दर्ज कर पैनल की स्थिति मजबूत किया!

कोषाध्यक्ष पद के लिए पवन पालीवाल ने 267 वोट प्राप्त कर विजय हासिल की, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी राधेश्याम अग्रवाल को 217 मत मिले। पवन ने 50 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। वहीं संगठन सचिव पद पर सुरेश कुमार शर्मा ने 258 वोट हासिल कर देवव्रत गौतम (229 वोट) को 29 मतों से पराजित किया।

इस चुनाव में जिला दवा विक्रेता संघ के कई जिलों से आए पदाधिकारियों एवं सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही!

परिणाम घोषित होते ही परिवर्तन पैनल के समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ गई। विजयी प्रत्याशियों का आतिशबाजी और फूल-मालाओं के साथ मिठाई खिला कर भव्य स्वागत सत्कार किया गया।