सीएम विष्णुदेव साय ने हनुमान जन्मोत्सव पर दी शुभकामनाएं
रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भगवान श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर अपनी शुभकामनाओं का संदेश सोशल मीडिया के जरिए साझा किया।
सीएम ने लिखा कि,
‘मैं पवन-वेग के समान तीव्र गति वाले दूत ‘मनोजवम’ की शरण लेता हूँ, जो इंद्रियों को जीतने वाले, ज्ञानियों में अग्रणी, पवन-देव के पुत्र, वानर सेना के नायक, और श्री राम के दूत हैं।’
हनुमान जी के अटूट भक्ति और शक्ति के प्रतीक के रूप में बधाई
सीएम ने अपनी पोस्ट में भगवान श्री हनुमान जी को अटुलनीय शक्ति और अटूट भक्ति के प्रतीक के रूप में संबोधित किया। उन्होंने यह भी लिखा कि,
‘अतुलनीय शक्ति और अटूट भक्ति के प्रतीक, पवन-पुत्र और संकटमोचक, भगवान श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव के इस पावन अवसर पर, मैं प्रदेश के समस्त निवासियों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई देता हूँ।’
सीएम की प्रार्थना: जीवन में शक्ति और समृद्धि की कामना
सीएम ने आगे कहा कि,
‘कामना है कि भगवान श्री हनुमान जी हम सभी के जीवन में साहस, शक्ति, सेवा और समर्पण की भावना जागृत करें, और हमें हर विपत्ति से सुरक्षित रखें। उनकी कृपा आपके जीवन को सुख, समृद्धि और सफलता से परिपूर्ण करे—यही मेरी प्रार्थना है।’
हनुमान जी के आशीर्वाद से प्रदेशवासियों के जीवन में समृद्धि और सुख की कामना करते हुए सीएम ने अपनी शुभकामनाओं का समापन किया।

More Stories
तिरंगा हमारी राष्ट्रीय अस्मिता, स्वाभिमान और एकता का प्रतीक: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
देखें, याद रखें और कहें #MillionThankYou: एयरटेल आईपीटीवी की ख़ास इंडिपेंडेंस डे वॉचलिस्ट
स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल डेका ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं