रायपुर। राजधानी रायपुर से मौसम से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां अचानक मौसम का मिजाज बदल गया है और मूसलाधार बारिश हो रही है। राजधानी के कई इलाकों में तज हवा के साथ भारी बारिश हो रही है। बारिश होने के चलते राजधानीवासियों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मदी है।
मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य बना हुआ है। पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा तापमान 40°C राजनांदगांव में दर्ज हुआ है। जबकि अंबिकापुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.9°C रहा। अगले 2 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। उसके बाद तापमान में 2-3°C की गिरावट हो सकती है।
पिछले 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ में एक-दो जगहों पर बहुत हल्की से हल्की बूंदाबांदी हुई है। मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों का आउटलुक जारी किया है, जिसके मुताबिक प्रदेश में बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी। कुछ स्थानों पर बिजली चमकने के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की तेज हवाएं चल सकती हैं।

More Stories
MCB पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: 3 अधिकारियों का तबादला, झगराखांड-चिरमिरी-जनकपुर थानों की बदली कमान
बैंकिंग सेक्टर में बड़े बदलाव की तैयारी! निर्मला सीतारमण जल्द करेंगी हाई-पावर कमेटी का ऐलान, 2047 के लिए बनेगा रोडमैप
Bollywood Wrap Up: 27 की उम्र में Ananya Raj का निधन, ‘Awarapan 2’ ने मचाया धमाल, जावेद अख्तर का Zardari पर तंज