बिलासपुर। खनिज विभाग के दावों के बाद भी जिले में रेत और मिट्टी का अवैध उत्खनन और परिवहन धड़ल्ले से जारी है। इस दौरान अफसरों ने मैदानी इलाकों में कार्रवाई करते हुए तीन दिनों में जेसीबी, हाईवा और ट्रैक्टर सहित 14 वाहनों को जब्त किया है।
जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ कलेक्टर संजय अग्रवाल ने सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। लेकिन, खनिज विभाग के अफसरों की लापरवाही और उदासीनता के चलते शहर से लेकर गांव तक खनिज माफिया सक्रिय हैं, जो रात के साथ-साथ दिन में खुलेआम अवैध उत्खनन और परिवहन कर रहे हैं।
कलेक्टर अग्रवाल की सख्ती के बाद खनिज के साथ ही राजस्व और पुलिस की टीम ने अभियान चलाकर संयुक्त रूप से कार्रवाई की। इस दौरान तीन दिनों तक चले अभियान में 14 वाहनों को जब्त किया गया है, जिनमें 1 जेसीबी, 3 हाईवा और 10 ट्रैक्टर-ट्रॉली शामिल हैं।
खनिज विभाग की टीम ने 23 से 25 मार्च के बीच काठकोनी, देवरीखुर्द, खम्हरिया, सकरी, निरतु, सेंदरी, मंगला, तुर्काडीह, लोखंडी, लोफंदी, दर्रीघाट, लावर, जयरामनगर, कोटा, करही कच्छार सहित कई क्षेत्रों में जांच अभियान चलाया।

More Stories
विश्व रक्तदाता दिवस 2026: सिर्फ 1 यूनिट रक्त बचा सकती है 3 जिंदगियां, जानिए रक्तदान क्यों है सबसे बड़ा महादान
NEET UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित! 21 जून को रायगढ़ के 8 केंद्रों में होगी परीक्षा, प्रशासन अलर्ट मोड पर
रायपुर दुष्कर्म केस में बड़ा खुलासा! ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली के आरोप में 2 और गिरफ्तार, जांच में चौंकाने वाले तथ्य आए सामने