मामले में अब तक 08 आरोपि गिरफ्तार
रायपुर / दि बीबीसी लाइव/ डेस्क रिपोर्टर :
माना बस्ती स्थित आर.एस. रेस्टाॅरेंट एवं ढ़ाबा में माना बस्ती निवासी विजेन्द्र मारकण्डे उर्फ लल्ला एवं संजय बंजारे नामक व्यक्ति 4 -5सितंबर की दरमियानी रात को गये थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उक्त दोनों व्यक्तियों का रेस्टाॅरेंट के एक कर्मचारी से विवाद एवं मारपीट हो गया था। इसी बात को लेकर दिनांक 05.09.2022 को प्रातः रेस्टाॅरेंट से जुड़े अज्ञात लड़के वाहनो में विजेन्द्र मारकण्डे उर्फ लल्ला निवासी माना बस्ती के घर जाकर उसे घर से बाहर लाकर विजेन्द्र मारकण्डे उर्फ लल्ला पर चाकू से वार कर उसकी हत्या कर फरार हो गये थे। जिस पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना माना में अपराध क्रमांक 234/22 भादवि. धारा 302, 365, 147, 120बी, 34 भादवि. 25, 27 आम्र्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया था।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में प्रकरण में पूर्व में 06 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना से संबंधित 01 नग चाकू, 02 नग मोबाईल फोन तथा 01 नग क्वीड कार क्र सी जी/04/एन पी/7179 जप्त किया जा चुका है।
टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण में अन्य आरोपियों के छिपने के हर संभावित स्थानों में लगातार रेड कार्यवाही करते हुए प्रकरण में संलिप्त आरोपी प्रदीप चौहान एवं भीष्म शर्मा उर्फ राजा को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना से संबंधित 01 नग चाकू, अर्टिगा वाहन एवं हैरियर वाहन को जप्त करने की कार्यवाही की गई।
उक्त प्रकरण में अब तक कुल 08 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपियों की पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे थे इसी क्रम में यह दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े।
गिरफ्तार आरोपी –
1.) भीष्म शर्मा उर्फ राजा पिता कौशल शर्मा उम्र 25 साल निवासी फाॅरेस्ट काॅलोनी के पास इंदिरा गांधी चौक, कालीबाड़ी थाना कोतवाली, रायपुर।
2.) प्रदीप चौहान पिता गजानंद चैहान उम्र 30 साल निवासी गांधी नगर, कालीबाड़ी थाना कोतवाली , रायपुर।
पूर्व में गिरफ्तार आरोपी —
- नेतई मण्डल पिता नरेन्द्र मण्डल उम्र 25 साल निवासी 07 ब्लाॅक माना कैम्प, थाना माना रायपुर।
- अगस्त विभार पिता बेनू विभार उम्र 18 साल निवासी गांधीनगर, कालीबाड़ी रायपुर।
- अभिषेक सोनी पिता गोपाल सोनी उम्र 22 साल निवासी गांधीनगर, कालीबाड़ी, रायपुर।
- संजय ताण्डी पिता स्व. गोवर्धन ताण्डी उम्र 29 साल निवासी गांधीनगर, कालीबाड़ी, रायपुर।
- रोहित सागर उर्फ छोटू पिता कीर्तन सागर उम्र 27 साल निवासी गांधीनगर, कालीबाड़ी थाना कोतवाली रायपुर।
- नानक तनेजा पिता स्व. गोपाल दास तनेजा उम्र 39 साल निवासी ब्रम्हदेव काॅलोनी, लाभाण्डी थाना तेलीबांधा रायपुर।

More Stories
सुदूर पूर्व और दक्षिण-पूर्व क्षेत्रों में अब ‘राष्ट्रवादी राजनीति’ मुख्यधारा का हिस्सा बनी : लता उसेण्डी
पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा एवं एनडीए की ऐतिहासिक जीत ‘नए भारत’ के संकल्प की विजय : किरण देव
विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय