रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे अभनपुर के गोबरा नवापारा में गुरुवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। रेत से भरे तेज रफ्तार हाईवा ने एक अज्ञात व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। घटना गोबरा नवापारा नगर के चंपारण चौक के पास हुआ।
मिली जानकारी के अनुसार, चंपारण चौक के पास रेत से भरे तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे शख्स वाहन के नीचे आ गया और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, हादसा इतना भीषण था कि हाईवा चालक ने वाहन के नीचे फंसे व्यक्ति को करीब 200 फीट तक घसीट दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

More Stories
विश्व रक्तदाता दिवस 2026: सिर्फ 1 यूनिट रक्त बचा सकती है 3 जिंदगियां, जानिए रक्तदान क्यों है सबसे बड़ा महादान
NEET UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित! 21 जून को रायगढ़ के 8 केंद्रों में होगी परीक्षा, प्रशासन अलर्ट मोड पर
रायपुर दुष्कर्म केस में बड़ा खुलासा! ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली के आरोप में 2 और गिरफ्तार, जांच में चौंकाने वाले तथ्य आए सामने