रायपुर। शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाले फरार आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता द्वारा दिनांक 04.07.2025 को न्यू राजेन्द्र नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी पहचान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के माध्यम से आरोपी आशीष मसीह से हुई थी। दोनों के बीच नियमित रूप से मोबाइल के माध्यम से बातचीत होती थी, जिससे उनके बीच निकटता बढ़ी। आरोपी द्वारा प्रार्थिया के किराये के मकान में आकर 11.03.2025 से 15.05.2025 के मध्य शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध स्थापित किए गए। पश्चात आरोपी द्वारा विवाह करने से इंकार कर दिया गया l प्रार्थिया की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं थाना प्रभारी न्यू राजेन्द्र नगर के नेतृत्व में आरोपी की लगातार पतासाजी की जा रही थी। घटना के पश्चात से आरोपी फरार चल रहा था। जांच के दौरान थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस द्वारा साइबर सेल की सहायता से आरोपी के सम्बन्ध में तकनीकी विश्लेषण किया गया। इसके आधार पर आरोपी को गुजरात राज्य के अहमदाबाद में लोकेट की गई। प्राप्त सूचना के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार पुलिस टीम को अहमदाबाद (गुजरात) रवाना किया गया। टीम द्वारा स्थानीय स्तर पर पतासाजी करते हुए आरोपी को घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया। आरोपी को विधिवत हिरासत में लेकर थाना न्यू राजेन्द्र नगर लाया गया, जहां पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा अपराध करना स्वीकार किया गया। आरोपी आशीष मसीह को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

More Stories
छत्तीसगढ़ पुलिस का ‘ऑपरेशन तलाश’ हिट: 4056 गुमशुदा लोग मिले, 545 बच्चे सुरक्षित वापस
भीषण गर्मी में बड़ी राहत: सुखबासुपारा में नलकूप से पानी मिला, ग्रामीणों ने CM का जताया आभार
पश्चिम बंगाल में 9 मई को शपथ ग्रहण, शुभेंदु अधिकारी सबसे आगे CM की रेस में