March 14, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

लाड़ली बहनों को मिलेगी 34वीं किस्त, CM मोहन यादव भेजेंगे 1500 रुपए, जानें कब और कैसे

भोपाल: मध्य प्रदेश की लाडली बहनों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बड़ा ऐलान कर दिया है। सीएम मोहन यादव ने कहा कि कल प्रदेश की लाखों लाडली बहनों के खातों में योजना के पैसे ट्रांसफर कर दिए जाएंगे।

सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि कल भितरवार, ग्वालियर से ‘लाड़ली बहना योजना’ की 34वीं किस्त प्रदेश की लाखों बहनों के खाते में ट्रांसफर करूंगा। उन्होंने कहा कि हर बहन सशक्त हो, ताकि उसका परिवार समृद्ध और खुशहाल रहे, इसके लिए हम प्रतिबद्ध हैं।

क्या है लाड़ली बहना योजना

मध्य प्रदेश सरकार की लाड़ली बहना योजना महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के उद्देश्य से शुरू की गई एक महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने साल 2023 में की थी। योजना के तहत राज्य की पात्र महिलाओं को हर महीने वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है।

शुरुआत में इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये दिए जाते थे, जिसे बाद में बढ़ाकर 1250 रुपये कर दिया गया। सरकार का लक्ष्य है कि भविष्य में इस राशि को और बढ़ाकर 3000 रुपये प्रतिमाह तक किया जाए, ताकि महिलाओं को और अधिक आर्थिक मदद मिल सके।

कौन ले सकता है योजना का लाभ

लाड़ली बहना योजना का लाभ मध्य प्रदेश की 21 से 60 साल की विवाहित महिलाओं को दिया जाता है। इसमें विवाहित, विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्ता महिलाएं शामिल हैं। हालांकि योजना का लाभ उन्हीं महिलाओं को मिलता है जिनके परिवार की वार्षिक आय निर्धारित सीमा के भीतर है और जो सरकार की पात्रता शर्तों को पूरा करती हैं।

महिलाओं के लिए क्यों खास है योजना

यह योजना राज्य की महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा देने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है। हर महीने मिलने वाली राशि से महिलाएं अपनी छोटी-मोटी जरूरतें पूरी कर सकती हैं और परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियों में भी योगदान दे सकती हैं।

सीएम मोहन यादव ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश की हर बहन सशक्त बने। जब महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत होंगी, तभी परिवार और समाज दोनों समृद्ध और खुशहाल बनेंगे। इसलिए सरकार इस योजना को लगातार मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।