18 लाख का गांजा सहित 25 लाख का वाहन जप्त
सरायपाली// अविनाश साहू :
जिला कलेक्टर विनय कुमार लंगेह एवं जिला आबकारी अधिकारी श्री सुनील कुमार सूर्यवंशी के निर्देशन में जिले में अवैध नशे के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा सतत निगरानी व कार्रवाई की जा रही है.
इसी क्रम में आबकारी विभाग वृत्त सरायपाली द्वारा ग्राम बैतारी में राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 53 में आज दिनांक 8.3 .2026 को उड़ीसा से आ रही ट्रक को रोककर गवाहों के समक्ष तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान ट्रक में ड्राइवर इरफान गौरी पिता अब्दुल भाई उम्र 40 वर्ष साकिन गोंडल थाना गोंडल जिला राजकोट गुजरात के पास से तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 18 किलो मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया .
उक्त मादक पदार्थ की कार्यवाही पर आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट 1985 की धारा. 20 B (2) के तहत प्रकरण कायम कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, साथ ही माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. उक्त गांजा परिवहन में प्रयुक्त 14 चक्का वाहन क्रमांक GJ.12 BT 6441 ashok leyland को जप्त किया गया है.
उक्त कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक वृत्त सरायपाली श्री मिर्जा जफर बैग के द्वारा की गई है, तथा आबकारी उप निरीक्षक वृत्त सकरा हृदय राम त्रिपुडे आबकारी उप निरीक्षक पिथौरा नीरज कुमार साहू आबकारी उप निरीक्षक वित्त महासमुंद ग्रामीण अनिल झारिया एवं अन्य आबकारी स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान इस कार्रवाई में रहा.

More Stories
विश्व रक्तदाता दिवस 2026: सिर्फ 1 यूनिट रक्त बचा सकती है 3 जिंदगियां, जानिए रक्तदान क्यों है सबसे बड़ा महादान
NEET UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित! 21 जून को रायगढ़ के 8 केंद्रों में होगी परीक्षा, प्रशासन अलर्ट मोड पर
रायपुर दुष्कर्म केस में बड़ा खुलासा! ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली के आरोप में 2 और गिरफ्तार, जांच में चौंकाने वाले तथ्य आए सामने