June 14, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

गुरुद्वारे के पास खोला गया बार-होटल सील, शिवराज ने साहिबजादों को याद कर किया नमन

भोपाल। वीर बाल दिवस पर राजधानी भोपाल के हमीदिया रोड स्थित गुरुद्वारा नानकसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जहां सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ बीजेपी नेता नरेंद्र सलूजा शामिल हुए. मुख्यमंत्री ने शहीदों को नमन किया और सबको प्रेरणा देने की बात कही. इसके साथ ही सीएम से शिकायत के बाद गुरुद्वारे के पास खुले बार-होटल को तत्काल सील कर दिया गया है. गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर युवा साहिबज़ादों की शहादत को याद करने के लिए 26 दिसंबर को ‘वीर बाल दिवस’ घोषित किया गया था.

धर्म ना बदलने पर साहिबजादों को दीवार में चुनवा दिया- सीएम

वीर बाल दिवस पर सीएम शिवराज ने कहा कि ऐसी शहादत विश्व के इतिहास में नहीं हुई. शहादत को प्रणाम करने के लिए वीर बाल दिवस के रूप में पूरा सप्ताह मनाएं जाने का फैसला सरकार ने लिया है. साहिबजादों का बलिदान हम सबको प्रेरणा देता रहेगा. गुरु गोविंद सिंह ने देश और संत की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया. चार साहिबजादे शहीद हुए है. दो युद्ध में लड़ते लड़ते और दो साहिबजादों को धर्म ना बदलने के कारण दीवार में चुनवाने का फतवा दिया गया. आज मैं भी उन्हें प्रणाम करने आया हूं.

शिकायत के बाद तत्काल एक्शन

इसके साथ ही हमीदिया रोड स्थित गुरुद्वारा के पास बार-होटल खोला गया था. जिसकी शिकायत के बाद सीएम ने तत्काल एक्शन लिया और बार-होटल को सील कर दिया गया है. दरअसल सिख समुदाय ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से हमीदिया रोड स्थित गुरुद्वारे के थोड़ी दूर पर बने बार और होटल को लेकर शिकायत की थी. इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज ने हटाने को लेकर आश्वासन दिया था. आज इसको लेकर कार्रवाई की गई है.