नए साल से पहले आम आदमी को महंगाई के मोर्चे पर तगड़ा झटका लगा है। मदर डेयरी ने दिल्ली-एनसीआर में दूध के दाम बढ़ाने का ऐलान किया है। दिग्गज डेयरी कंपनी दूध के दाम में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। नई कीमतें कल यानी 27 दिसंबर से लागू होंगी। कंपनी ने लागत बढ़ने का हवाला देते हुए यह फैसला लिया है। बता दें कि इससे पहले कंपनी ने नवंबर में भी दूध के दाम 2 रुपये बढ़ाए थे।
दाम बढ़ने के बाद, अब कल से दिल्ली-एनसीआर में टोंड दूध 51 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 53 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है। मदर डेयरी ने फुल क्रीम दूध की कीमत 2 रुपये बढ़ाकर 66 रुपये प्रति लीटर कर दी है। वहीं, डबल-टोंड दूध 45 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 47 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है। हालांकि, मदर डेयरी ने गाय के दूध और टोकन (बल्क वेंडेड) दूध कीमतों में कोई बदवाल नहीं किया है। आपको बता दें कि दूध की कीमतों में बढ़ोतरी से घरेलू बजट प्रभावित होगा।

More Stories
लड़की की आवाज में बात, शादी का झांसा और फिर ठगी! जांजगीर-चांपा में साइबर गैंग का भंडाफोड़, ऐसे बनाते थे शिकार
भारत की कॉरपोरेट कमाई का 60% से ज्यादा हिस्सा इन 5 कारोबारी घरानों के पास! अडानी-अंबानी के साथ ये नाम भी चौंकाएंगे
MCB पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: 3 अधिकारियों का तबादला, झगराखांड-चिरमिरी-जनकपुर थानों की बदली कमान