बिलासपुर। जिला अस्पताल परिसर स्थित मातृ-शिशु अस्पताल में डिलीवरी कराने आई महिला के परिजनों से इलाज के नाम पर पैसे मांगे गए। स्टाफ नर्स की कथित वसूली का वीडियो सामने आया है, जिसमें नर्स लक्ष्मी वर्मा और संजू चौरसिया परिजन पैसों की डिमांड करते नजर आ रही हैं।
बताया जा रहा है कि यह वीडियो मातृ-शिशु अस्पताल के प्रसूति वार्ड का है। वीडियो में डिलीवरी के बाद महिला के परिजन नर्स को धन्यवाद देते हैं। इस पर नर्स कथित तौर पर कहती है, “धन्यवाद से काम नहीं चलेगा, एक मैं लूंगी और पांच इनको दे दो।” परिजन 500 रुपए देने की बात कहते हैं, लेकिन नर्स 1000 रुपए से कम लेने से इनकार करती सुनाई देती है। बातचीत के दौरान यह भी कहा गया कि “दवाई-पानी सहित सबके खुशी से एक मैं लूंगी, पांच उन लोगों को दे दो।”
वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने नर्स को सस्पेंड कर दिया है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग मामले की जांच कर रहा है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
MP Cabinet: 38,555 करोड़ रुपये के विकास पैकेज के साथ व्यापारी कल्याण बोर्ड का ऐतिहासिक निर्णय
रेत के अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 6 हाइवा और 3 ट्रैक्टर जब्त
गौरेला में सागौन की अवैध कटाई पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 500 से अधिक बल्लियां जब्त