रायपुर। छत्तीसगढ़ में बजट सत्र से पहले 22 फरवरी को कांग्रेस विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक रखी गई है। यह बैठक नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत की अध्यक्षता में शाम 4 बजे कांग्रेस भवन, रायपुर में आयोजित होगी। बैठक में आगामी विधानसभा सत्र के दौरान सरकार को घेरने की रणनीति बनाई जाएगी। जनहित के मुद्दों और विपक्ष की भूमिका को लेकर व्यापक चर्चा की जाएगी। महंगाई, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था और किसानों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने पर भी विचार किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू होगा। पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण होगा, जिसमें सरकार की नीतियों और योजनाओं का खाका पेश किया जाएगा। इसके अगले दिन यानी 24 फरवरी को वित्त मंत्री ओपी चौधरी वर्ष 2026-27 का बजट प्रस्तुत करेंगे।

More Stories
स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा! कर्मचारी की मौत के बाद गेट पर शव रखकर धरने पर बैठे परिजन, मुआवजे की मांग तेज
अवैध खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में आएगी और तेजी, कानून का उल्लंघन करने वालों पर होगी विधिसम्मत कार्रवाई
बस्तर में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा बड़ा विस्तार, 7 करोड़ से बदलेगा महारानी अस्पताल का स्वरूप