अंबिकापुर। जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां फाइलेरिया की टैबलेट खाने से छात्रों की तबीयत बिगड़ गई है। तबीयत बिगड़ने के बाद सभी बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं इस मामले के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है।
आपकी जानकरी के लिए बता दें कि, यह पूरा मामला लखनपुर विकासखंड के ग्राम कोसंगा का है। यहां मितानिन ने स्कूल के 39 बच्चों को फाइलेरिया की टैबलेट खिलाई थी। टैबलेट खाने के कुछ देर बाद चार बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने के बाद सभी छात्रों को आनन–फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
फ़िलहाल, अस्पताल में चारों छात्रों का इलाज जारी है। वहीं फाइलेरिया की टैबलेट खाने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने से सवास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। चारों बच्चों के आलावा जिन अन्य छात्रों को दवाई खिलाई गई थी उनकी भी जांच की जा रही है। बता दें कि, फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत स्कूली बच्चों को फाइलेरिया की दवाई खिलाई जा रहे थी।

More Stories
स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा! कर्मचारी की मौत के बाद गेट पर शव रखकर धरने पर बैठे परिजन, मुआवजे की मांग तेज
अवैध खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में आएगी और तेजी, कानून का उल्लंघन करने वालों पर होगी विधिसम्मत कार्रवाई
बस्तर में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा बड़ा विस्तार, 7 करोड़ से बदलेगा महारानी अस्पताल का स्वरूप