रायपुर. रायपुर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को सूखे नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई. प्लेटफॉर्म नंबर 7 पर गांजा तस्करी करते 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. तस्करों के पास से 2 लाख से अधिक का गांजा बरामद किया गया है. गिरफ्तार आरोपी राघवेंद्र सिंह और झम्मन सिंह यूपी के रहने वाले हैं.
18 किलो गांजा बरामद

जानकारी के मुताबिक, रायपुर रेलवे स्टेशन पर गुढ़ियारी पुलिस को गांजा तस्करों के मौजूदगी की सूचना मिली थी. जिसके बाद पुलिस की टीम ने आरोपियों को मौके पर पहुंचकर दबोचा, जिनके कब्जे से 18 किलो गांजा बरमाद किया गया है. इसकी कीमत 2 लाख 88 हजार रुपए आंकी गई है. दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है.

More Stories
स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा! कर्मचारी की मौत के बाद गेट पर शव रखकर धरने पर बैठे परिजन, मुआवजे की मांग तेज
अवैध खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में आएगी और तेजी, कानून का उल्लंघन करने वालों पर होगी विधिसम्मत कार्रवाई
बस्तर में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा बड़ा विस्तार, 7 करोड़ से बदलेगा महारानी अस्पताल का स्वरूप