क्या देवोलीना भट्टाचार्जी ने शाहनवाज से शादी इसलिए की, क्योंकि वह प्रेग्नेंट थीं? यह हम नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को ट्रोल कर रहे यूजर्स कह रहे हैं। अब एक्ट्रेस ने उन लोगों को जवाब दिया है जो उनकी शादी की वजह को लेकर सवाल उठा रहे थे। देवोलीना ने कहा, ‘मुझे किसी के सामने कुछ भी सफाई देने की जरूरत नहीं है, लेकिन कुछ लोग हैं जिन्हें लगता है कि मैं प्रेग्नेंट हूं और इसलिए मैंने जल्दी-जल्दी में शादी की है।’
क्या प्रेग्नेंसी की वजह से की थी शादी?
देवोलीना ने कहा, ‘मैं शॉक्ड हूं और मुझे उन लोगों के लिए दुख होता है जो ऐसे घटिया कमेंट करते हैं। यह दोगलेपन की एक अलग ही सीमा है जहां आप किसी को टॉर्चर करने का कोई भी मौका छोड़ना नहीं चाहते हैं।’ देवोलीना ने कहा कि वो मुझे खुश नहीं देख सकते। कई बार यह बहुत फ्रस्ट्रेटिंग हो जाता है।
किसी की जिंदगी में घुसना ही क्यों है?
एक्ट्रेस ने कहा कि किसी को भी किसी की जिंदगी में इतना घुसने की क्या जरूरत है? लेकिन बाद में इन कमेंट्स पर मैं हंसती हूं और इन्हें माफ कर देती हूं। देवोलीना भट्टाचार्जी ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि उन्हें अगले ही पल किस चीज का सामना करना पड़ेगा। एक्ट्रेस ने कहा कि वह हालांकि अपनी पर्सनल लाइफ में इस वक्त काफी बिजी हैं लेकिन वह काम के लिए हमेशा ओपन हैं।
बोल्ड सीन करने को लेकर क्या बोलीं?
जहां तक बोल्ड सीन या बोल्ड किरदार करने की बात है तो देवोलीना भट्टाचार्जी ने बताया कि शादी का मतलब ये नहीं है कि वह अब बोल्ड सीन नहीं करेंगी। एक्ट्रेस ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि शादी बोल्ड सीन नहीं करने के लिए एक एक्सक्यूज हो सकती है। हालांकि मैंने पहले कभी इस तरह के रोल नहीं किए हैं, और टीवी अभी तक इतने इंटीमेट सीन्स को प्रमोट नहीं करता है।’

More Stories
Sonam Kapoor Birthday: कभी डायरेक्टर बनने का था सपना, आज बनीं बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश फैशन आइकन
38 की उम्र में भी करोड़ों दिलों पर राज करती हैं नेहा कक्कड़, जानिए उनकी 112 करोड़ की संपत्ति और लग्जरी कार कलेक्शन
जून में रिलीज होंगी 90s के एक्टर्स की धमाकेदार फिल्में, ओटीटी और थिएटर्स में मचाएंगी धूम