रायपुर। राजधानी रायपुर में 22 फरवरी को बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी आ रही है। जिसको लेकर अब विरोध शुरू हो चुका है। सोशल मीडिया से लेकर हर तरफ विरोध हो रहा है। इसी बीच बजरंग दल के एक बार फिर चेतावनी जारी की है। इस बार दल ने कह दिया है कि कार्यक्रम रद्द नहीं हुआ तो तोड़फोड़ कर देंगे।
शुरुआती विरोध के बाद आयोजकों ने पोस्टर में सनी की फोटो हटाकर डीजे सनी कर दिया। मगर एक बार फिर बजरंग दल के नेता विजेंद्र वर्मा ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अब संगठन की ओर से इस कार्यक्रम को रोकने के निर्देश हैं, गड़बड़ी का जिम्मेदार प्रशासन होगा।
आपको बता दें कि सनी लियोनी 22 फरवरी को रायपुर के रामा वर्ल्ड में आयोजित एक नाइट डीजे पार्टी में शामिल होने वाली हैं। इस कार्यक्रम को लेकर एक अनाउंसमेंट वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसको लेकर लगातार विरोध जारी है।

More Stories
Bengal CM 2026: BJP भी महिला मुख्यमंत्री चुन सकती है? 9 मई को शपथ ग्रहण
IPL 2026 प्लेऑफ्स शेड्यूल: फाइनल अहमदाबाद में, धर्मशाला और न्यू चंडीगढ़ में क्वालीफायर मैच
सरकार ने लागू किया नया LPG नियम: एक घर, एक कनेक्शन, उल्लंघन पर कट सकता है सिलेंडर