June 25, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

इंग्लैंड को हराने के इरादे से उतरेगा स्कॉटलैंड: कप्तान रिची बेरिंगटन ने कहा– “हम किसी पर भी दबाव बना सकते हैं”

कोलकाता, इटली के खिलाफ शानदार जीत से उत्साहित स्कॉटलैंड के कप्तान रिची बेरिंगटन का मानना ​​है कि उनकी टीम में शनिवार को कोलकाता में होने वाले टी20 वर्ल्ड वर्ल्ड ग्रुप सी मैच में दो बार के चैंपियन इंग्लैंड को हराने की क्षमता है, जिसने टूर्नामेंट में खराब शुरुआत की। स्कॉटलैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले मैच में मिली हार से शानदार वापसी करते हुए सोमवार को 207 रन बनाए और फिर इटली को 134 रन पर समेटकर ईडन गार्डन्स में 73 रन से जीत हासिल की। दूसरी ओर इंग्लैंड का नेपाल के खिलाफ पहला मैच काफी तनावपूर्ण रहा जहां पूर्व चैंपियन ने 184 रन का बचाव करते हुए सिर्फ चार रन से जीत हासिल की।

‘अगर अपनी ताकत पर टिके रहे…’

बेरिंगटन ने कोलकाता में मैच के बाद संवाददाताओं से कहा, ”टूर्नामेंट की शुरुआत से ही यह सपना था। उस मैच (इंग्लैंड बनाम नेपाल) की परवाह किए बिना। हमने अतीत में एक टीम के रूप में दिखाया है। अगर हम अपनी ताकत पर टिके रहते हैं और अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो हम किसी पर भी दबाव डाल सकते हैं। बेशक हम जानते हैं कि इंग्लैंड के खिलाफ यह मुश्किल होगा। वे एक विश्व स्तरीय टीम हैं।” उन्होंने कहा, ”लेकिन हम जानते हैं कि हमारी टीम में भी विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं। इसलिए यह उस दिन पर निर्भर करेगा। यह सुनिश्चित करना है कि हम अपनी ताकत पर ध्यान दें और अगर हम ऐसा कर पाते हैं तो हम खुद को अच्छा मौका देंगे।”

‘दोनों देशों में हमेशा से प्रतिद्वंद्विता रही’

दोनों देशों के बीच पुरानी प्रतिद्वंद्विता इस मुकाबले को और भी रोमांचक बनाती है। बेरिंगटन ने कहा, ”हां, मुझे लगता है कि स्कॉटलैंड और इंग्लैंड के बीच यह प्रतिद्वंद्विता हमेशा से रही है। बेशक, दोनों देशों के बीच एक लंबा इतिहास रहा है। लेकिन मुझे लगता है कि यह हर खेल में होता है।” शनिवार को ही एडिनबर्ग में ‘सिक्स नेशंस’ में स्कॉटलैंड की रग्बी टीम भी इंग्लैंड का सामना करेगी और बेरिंगटन ने दोहरी जीत की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा, ”हमारी स्कॉटलैंड रग्बी टीम भी उसी दिन इंग्लैंड का सामना कर रही है। अगर शनिवार को स्कॉटलैंड दो मैच जीत जाता है तो यह एक बहुत अच्छा शीर्षक होगा।”