तीनों आरोपी रायपुर के..
बिलासपुर/दि बीबीसी लाइव :
न्यायधानी में सिविल लाइन पुलिस और ACCU टीम ने सट्टा खिला रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार किया। तीनों आरोपी रायपुर के रहने वाले हैं।
पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि मंदिर चौक के आसपास भारत- श्रीलंका के बीच खेले जा रहे एशिया कप में क्रिकेट सट्टा खिलाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने तत्काल महाराणा प्रताप चौक में छानबीन करने पर मोबाइल में कुछ लोग क्रिकेट सट्टा खिलाते हुए पाए गए। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ा और पूछताछ में अपराधियों ने अपना नाम –
1.) मंदिम- पिता प्रीतम सिंह, उम्र 32 साल, साकिन अवन्ती विहार, रायपुर।
2.) मनजीत सिंह मेहंदी- पिता पुरवा, 26 साल, आमापारा, थाना आजाद चौक, रायपुर।
3.) फैज अली- पिता लियाकत अली, उम्र 22 साल, निवासी आमापारा रायपुर।
पुलिस ने तीनों आरोपियों से 3 मोबाइल, 7500 रुपये नकदी, मोबाइल में लाखों का सट्टा पट्टी जप्त किया है।

More Stories
महासमुंद में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, होटल-ढाबों की जांच में मिली खामियां; पनीर का लिया गया सैंपल
रायपुर में प्रेमिका की बेरहमी से हत्या: चरित्र पर शक में प्रेमी ने दुपट्टे से घोंटा गला, खेत में डुबोकर ली जान; 24 घंटे में गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में LPG का नया दौर: 15 अगस्त से मिलेगा 10 किलो का स्मार्ट कंपोजिट सिलेंडर, ऐप से बुकिंग और 4 घंटे में डिलीवरी का दावा