धमतरी/नगरी। धमतरी जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है. यहां आदिवासी समाज के लोगों ने चक्काजाम कर दिया. आदिवासी सामाज के लोगों द्वारा चक्काजाम करने की खबर मिलते ही भारी मात्रा में पुलिस बल को तैनात किया गया. वहीं आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया.
मिली जानकारी के मुताबिक आदिवासी समाज की दो लड़कियां गायब हो गई. और उनकी मिसिंग रिपोर्ट पर कार्रवाई नहीं हो रही है. इसी वजह से समाज के लोगों में आक्रोश बढ़ गया. आदिवासी समाज के लोग थाना परिसर के बाहर प्रदर्शन किया और थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. लोगों के प्रदर्शन और चक्काजाम की खबर मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और लोगों समझाने का प्रयास किया. मौके पर भारी पुलिस बल को तैनात किया गया.
आदिवासी समाज के लोगों ने नगरी थाना का घेराव किया और उसके बाद चक्काजाम कर दिया. आदिवासी समाज के लोगों ने नगरी थाना प्रभारी पर आदिवासी नेता से गाली-गलौच, दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया. लोगों के प्रदर्शन और चक्काजाम की खबर मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों समझाने का समझकर शांत कराया। मौके पर भारी पुलिस बल को तैनात किया गया.

More Stories
छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के लिए बड़ा बदलाव, 56 लाख से ज्यादा कामगार सामाजिक सुरक्षा के दायरे में
इंद्रावती टाइगर रिजर्व में शिकार पर बड़ी कार्रवाई, 6 आरोपी गिरफ्तार; मांस और शिकार सामग्री बरामद
छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती का बड़ा ऐलान, 1 अप्रैल से शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र