ऑडिट किस रिकॉर्ड के आधार पर होगी और आगे की कार्रवाई कैसे तय की जाएगी?
रायपुर // इरफ़ान शेख :
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के आबकारी भवन की तीसरी मंजिल में शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात को आग लग गई। आग उस हॉल में लगी है, जहां छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कारपोरेशन के अहम दस्तावेज और फाइलें रखी हुई थी।
मिली जानकारी अनुसार, आग रात करीब 09 बजे के आसपास लगी और इसे बुझाने में देर रात लग गई।
जानकार बताते हैं कि इस आग जनी में दस्तावेज और ऑडिट पर असर होगा!आग में इस साल की बिक्री का पूरा रिकॉर्ड और ऑडिट के लिए जरूरी फाइलें जलकर राख हो गईं।
उल्लेखनीय है कि सोमवार से इस विभाग की ऑडिट होनी थी, लेकिन अब रिकॉर्ड नष्ट होने से अधिकारियों और संबंधित एजेंसियों के लिए यह चिंता का विषय बन गया है।
आबकारी विभाग और अन्य अफसर इस मामले पर चुप हैं। पुलिस को आग की कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई, जबकि फायर ब्रिगेड ने समय रहते पहुंचकर आग पर काबू पाया गया!
आपको बता दें कि यह दफ्तर राज्य के राजस्व का अहम हिस्सा है। दस्तावेजों के नष्ट होने से जांच और पारदर्शिता पर सवाल उठ सकते हैं। अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि ऑडिट किस रिकॉर्ड के आधार पर होगी और आगे की कार्रवाई कैसे तय की जाएगी?
और जवाब देही किसकी बनती है??

More Stories
B.Sc Agriculture Counselling 2026: सीट अलॉटमेंट जारी, 22 अगस्त तक दस्तावेज सत्यापन; जानें स्पॉट काउंसलिंग की पूरी तारीख
ED की बड़ी कार्रवाई: कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के ठिकानों पर छापा, दस्तावेजों की जांच से मचा हड़कंप
सोनमणि बोरा ने संभाला नगरीय प्रशासन विभाग का जिम्मा, शहरी विकास को मिलेगी नई रफ्तार!