बच्ची को खाना खिलाने का झांसा देकर कार में बैठाया और दुष्कर्म किया
रायपुर// डेस्क रिपोर्टर :
राजधानी रायपुर में मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक 08 साल की बच्ची को सिग्नल से किडनैप कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। आरोपी ने बच्ची को खाना खिलाने का झांसा देकर कार में बैठाया उसके बाद VIP रोड ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता बच्ची तेलीबांधा स्थित सिग्नल पर अन्य बच्चों के साथ वाहन चालकों से पैसे मांगकर गुजर-बसर करती थी।
मामला बुधवार रात करीब 9:30 बजे का बताया जा रहा है जहां आरोपी नवीन (21) स्विफ्ट कार से वहां पहुंचा। उसने बच्ची और उसकी सहेली को खाना खिलाने का लालच दिया और दोनों को कार में बैठाया। आरोपी कार को ललित महल की ओर ले गया। वहां सहेली को खाने का सामान लाने के बहाने उतार दिया और इसके बाद कार आगे ले जाकर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।
परिजनों ने जब देर रात तक बच्ची घर नहीं पहुची तो पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही ACCU और तेलीबांधा थाना पुलिस ने इलाके के CCTV फुटेज खंगाले। रातभर सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने आरोपी को सुबह तड़के गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने सिलतरा निवासी आरोपी नवीन सोनी के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और POCSO एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोपी ट्रेवल एजेंसी में ड्राइवर के तौर पर काम करता है। उसे हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
गौरतलब है कि दो हफ्ते पहले सिविल लाइन थाना क्षेत्र में 9 साल की बच्ची के साथ भी दुष्कर्म का मामला सामने आया था, जिसमें आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा और बुलडोजर कार्यवाही की जा चुकी है। शहर में लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों ने राजधानी वासियों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
मामले में रायपुर मध्य के एडीसीपी तारकेश्वर पटेल ने कहा कि इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है!

More Stories
धमधा को मिलेगा नगर पालिका का दर्जा, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया ऐलान
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मैनपाट की पेयजल समस्या पर लिया त्वरित संज्ञान, तुरंत दिए निर्देश
Bengal CM 2026: BJP भी महिला मुख्यमंत्री चुन सकती है? 9 मई को शपथ ग्रहण