एक्टर सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 19 खत्म हो चुका है. शो के कंटेस्टेंट को मीडिया कहीं न कहीं स्पॉट कर लेती है. शो में एक्टर अभिषेक बजाज और अशनूर कौर के बीच बेहतरीन केमिस्ट्री देखने को मिली थी. हाल ही में दोनों एक इवेंट में साथ नजर आए हैं. लेकिन इस दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसने सभी को चौंका दिया है.
अशनूर ने झटका अभिषेक का हाथ
बता दें कि हाल ही में दोनों को एक इवेंट में साथ स्पॉट किया गया, जहां अभिषेक बजाज ने अशनूर कौर के कंधे पर हाथ रखा, लेकिन अशनूर को ये बिलकुल पसंद नहीं आया. अशनूर कौर ने मौका देखते ही अभिषेक बजाज का हाथ अपने कंधे पर से हटा दिया.
एक्टर अभिषेक बजाज (Abhishek Bajaj) का हाथ अपने कंधे से हटाने के दौरान अशनूर कौर (Ashnoor Kaur) के चेहरे के एक्सप्रेशन भी काफी बिगड़े नजर आ रहे थे. वहीं, अब दोनों के बीच दूरियां और अशनूर का बदला स्वभाव देखकर लोगों को लगने लगा कि कहीं दोनों के बीच कुछ गड़बड़ तो नहीं.
आपको बता दें कि अशनूर कौर (Ashnoor Kaur) और अभिषेक बजाज (Abhishek Bajaj) की उम्र में बड़ा फासला है. दोनों का साथ में आना और घूमना फिरना अभिषेक की एक्स वाइफ को भी पसंद नहीं आ रहा है. अभिषेक की एक्स वाइफ भी कह चुकी हैं कि अभिषेक को दूरी रखनी चाहिए अशनूर के साथ क्योंकि वो अभी बच्ची है.

More Stories
पैरी नदी में अवैध रेत माफियाओं पर बड़ा प्रहार! 3 मशीनें और हाईवा जब्त, साय सरकार की सख्त कार्रवाई से मचा हड़कंप
मानसून ने पकड़ी रफ्तार! 13 राज्यों में दस्तक, कर्नाटक में बाढ़ जैसे हालात, अगले हफ्ते छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश में एंट्री
रेलवे फाटक पार करने से पहले पढ़ लें ये खबर! 540 लोगों को दी गई चेतावनी, 12 जून तक चलेगा विशेष अभियान